खरसावां के ढीपासाई में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता
संर्पन्न्, राजा ब्रदर्श को पराजित कर बुडुगुटू एफसी बनी चैम्पियन
खिलाडी खेल से बनाये दुनिया में अलग पहचान-सोनाराम
kharsawan
खरसावां के ढीपासाई में फुटबॉल मैदान में श्री श्री गणेश पूजा के शुभ अवसर पर जेएमएसी ढीपासाई के द्वारा आयोजित द्वि-दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता संपन्न्ा हो गई। इस प्रतियोगिता के फाईनल मैच में राजा ब्रदर्श को 1-0 से पराजित कर बुडूगुटू एफसी चैम्पियन बनी। इस प्रतियोगिता में कोल्हान क्षेत्र से कुल 32 टिमों ने लिया भाग। खेल के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप से उपस्थित सरायकेला खरसावां जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने विजेता टीम बुडूगुटू एफसी को 12 हजार व खस्सी, उप विजेता टीम राजा ब्रदर्श को 8 हजार व खस्सी देकर सम्मानित किया गया।

इसके अलावे तृतीय स्थान पर रहे रानी एफसी तथा चौथा स्थान पर रहे शरजमहातु बसी को पांच-पांच हजार व एक-एक खस्सी, पांचवे स्थान पर रहे जयपुर एफसी, छठे स्थान पर रहे बिकास एफसी, सातवे स्थान पर रहे सोनापोस एफसी तथा आठवे स्थान पर रहे रॉकेट सॉर्ट की टीम को 6-6 हजार रूपये देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावे मैन ऑफ द सिरीज, वेस्ट स्कोरर तथा बेस्ट गोलकीपर का पुरस्कार को देकर सम्मानित किया गया। मौके पर श्री बोदरा ने कहा कि हार-जीत खेल का हिस्सा है। टीमों को हार से निराश नहीं होना चाहिए, बल्कि आगे की प्रतियोगिता की अच्छी तैयारी पर ध्यान देना चाहिए। उन्होने कहा कि खिलाड़ियों का खेल की भावना से खेलना चाहिए। शिक्षा के साथ खेलों का भी बहुत महत्व है। इसलिए खेलों में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए। इससे विद्यार्थियों का सर्वांगिण विकास होता है। इस दौरान मुख्य रूप से जिप अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, मुखिया सुनिता तापे, विष्कठ प्रधान, नयन नायक, जितेन घोडाई आदि उपस्थित थे।
