खरसावां में जिला फुटबॉल सुपर लीग-2025
”अर्जुना कप” के मुकाबले में माहिर एफसी सीनी की टीम
ने केएफसी खरसावां को 5-2 से किया पराजित,
kharsawan
झारखंड फुटबॉल एसोसिएशन के निर्देशानुसार सरायकेला खरसावां जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित जिला फुटबॉल सुपर लीग ”अर्जुना कप” के तहत आज खेले गए मुकाबले में माहिर एफ सी सीनी की टीम ने के एफ सी खरसावां को 5-2 से पराजित कर सुपर लीग में अपनी पहली जीत दर्ज की। अर्जुना स्टेडियम खरसावां में खेले गए इस मैच के 8 वें मिनट में सीनी के विजय सोय ने पहला गोल दाग कर अपनी टीम को बढ़त दिलाई। मैच के 18 वें मिनट में राजू बारी ने अपनी टीम की बढ़त को 2-0 तक पहुंचा दिया। मैच के 23 वें मिनट में के एफ सी के जनेश सामड ने गोल दागकर अपनी टीम की वापसी कराई। मैच के 26 वें मिनट में पंकज गोप एवं 32 वें मिनट में राजू बारी ने गोल दागकर सीनी को पुन आगे कर दिया। मध्यांतर तक 4-1 से आगे रहने के पश्चात दूसरे हाफ के 49 वें मिनट में बुधराम होनहागा ने गोल दाग कर अपनी टीम की जीत लगभग सुनिश्चित कर दी यद्यपि अंतिम समय में के एफ सी के सुनील मुंडा ने एक गोल दागकर जीत के अंतर को कम किया। आज के मैच में रेफरी की भूमिका विशाल गोप, समीर महतो, सुखदेव गौड़ और रतन मुर्मू ने निभाई। सुपर लीग का अगला निर्णायक मैच माहिर एफ सी सीनी बनाम आवासीय फुटबाल प्रशिक्षण केंद्र खरसावां के मध्य 2 सितंबर को 2.30 बजे अर्जुना स्टेडियम खरसावां में होगा। सुपर लीग का अंतिम मैच ग्रुप ए और ग्रुप बी के विजेता टीमों के मध्य 4 सितंबर को होगा। जिला फुटबॉल लीग का समापन समारोह 15 सितंबर को निर्धारित किया गया है।
September 7, 2026 1: 33 am
Breaking
- 6 सितंबर को कुड़मि समाज ने मनाया काला दिवस, एसटी सूची में पुनः शामिल करने की उठी मांग, कुड़मि समाज के लिए 6 सितंबर एक गहरे दर्द और ऐतिहासिक अन्याय की स्मृति है-पंकज महतो
- खरसावां मे गुरु-शिष्य परंपरा को समर्पित विशेष समारोह का आयोजन, छऊ गुरुओं का सम्मान, गुरु ही कलाकार की प्रतिभा को देता है सही दिशा-सुखराम उरांव
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मना शिक्षक दिवस, “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमें सूचना देता है, शिक्षक हमें सोचना सिखाते हैं-अदिति कुमारी
- शिक्षक दिवस पर गुरुजनों को नमन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा खरसावां ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कूल,
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
