आदित्यपुर: छात्र- छात्राओं से मारपीट और छेड़खानी का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल,
Adityapur
आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सालडीह बस्ती में ट्यूशन से घर लौट रहे छात्र- छात्राओं के साथ मारपीट और छेड़खानी मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है. इस घटना को लेकर आदित्यपुर थाना कांड संख्या-258/25, दिनांक 20.08.2025, धारा 126(2)/115(2)/76/3 (5) बी.एन. एस दर्ज किया गया था।
पुलिस अधीक्षक सरायकेला-खरसावां के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सरायकेला के नेतृत्व में छापामारी दल गठित किया गया. गठित टीम ने तकनीकी और मानवीय साक्ष्यों के आधार पर कांड के अप्राथमिकी अभियुक्त अभिजित बिस्वाल उर्फ ईलु को गिरफ्तार किया है। आरोपी की उम्र 21 वर्ष बताई गई है और वह सालडीह बस्ती मांझी टोला चांदनी चौक में किराए के मकान में रह रहा था। गिरफ्तार अभियुक्त अभिजित बिस्वाल को शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस सूत्रों के अनुसार मामले की गहन जांच जारी है। छापामारी दल में आदित्यपुर थाना प्रभारी बिनोद तिर्की, अनुसंधानकर्ता पुलिस अवर निरीक्षक सुनील कुमार सिंह और सशस्त्र बल शामिल थे।
