मनोहरपुर की समस्याओं से अवगत हुए विधायक जगत माझी
Manoharpur
मनोहरपुर: स्थानीय विधायक जगत माझी बुधवार को प्रखंड क्षेत्र की समस्याओं से अवगत हुए। प्रखंड कार्यालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में साप्ताहिक जनता दरबार में प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों से आये ग्रामीण एवं पार्टी कार्यकर्ताओं ने विधायक जगत माझी से मुलाकात की।

इस दौरान ग्रामीणों ने विधायक को क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराते हुए समाधान की मांग की। कुछ ग्रामीणों ने विधायक को समस्याओं से संबंधित आवेदन भी सौंपा। विधायक ने मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी शक्ति कुंज को बुलाकर कई मामलों का त्वरित समाधान करवाया। ग्रामीणों ने विधायक के समक्ष पीसीसी पथ, स्ट्रीट लाइट, पेयजल के अलावा चिरिया क्षेत्र के अबुआ आवास योजना के लिए बालू उपलब्ध कराने आदि समस्याओं को रखा। वहीं झामुमो कार्यकर्ताओं के साथ 25 अगस्त को लाइलोर में सिंगराय होनहागा के शहादत दिवस कार्यक्रम के संबंध में चर्चा की। जनता दरबार में आम लोगों के अलावा पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
