ओडिशा के क्योंझर जिला शिक्षा विभाग का प्रतिनिधि
मंडल ने किया खरसावां प्रखंड के ओड़िया स्कूलों का दौरा,
ओडिया स्कूलों के शिक्षा व्यवस्था पर लिया जायजा,
kharsawan
ओडिशा सरकार के भाषा एवं संस्कृतिक विभाग के निर्देश पर एक प्रतिनिधि मंडल ने खरसावां प्रखंड के ओड़िया स्कूलों का दौरा किया। ओडिशा के क्योंझर जिला के एडिशलन डिस्ट्रक्ट एजुकेशनल ऑफिसर रूद्र नारायण सामल, जोडा एवं चम्पुवा के प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी क्षेत्र मोहन हांसदा, डीपीओ मानस दास, सीआरसी नरोŸाम नयन, तुलसीदास महंत आदि ने खरसावां के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बुडीतोपा, उत्क्रमित मध्य विद्यालय पदमपुर, आदर्श मध्य विद्यालय खरसावां में छात्राओं की संख्या और झारखंड सरकार द्वारा दी जाने वाली सुविधाओ की जाएजा लिया। उडिया स्कूलो में पढ़ाई करने वाले छात्राओं की संख्या, उन्हें झारखंड सरकार की ओर से मुहैया कराए जाने वाले सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने मुहैया कराए जाने वाले सुविधाएं, स्कूल की स्थिति, पुस्तकों की उपलब्धता, छात्रवृति की सुविधा, स्कूल में ओड़िया शिक्षकों की स्थिति, ओडिया शिक्षक व शिकाओं की उपस्थिति इत्यादि की विस्तृत जानकारी लेकर सरकार को रिपोर्ट सौंपेंगे। निरीक्षण के दौरान पाई गई जानकारी से टीम संतुष्ट दिया। ओडिया स्कूलो के जायजा के क्रम में ओडिशा सरकार के भाषा एवं संस्कृतिक विभाग के टीम का कहना है कि अक्सर हम सोचते हैं कि शिक्षा का मतलब सिर्फ डिग्री हासिल करना है। लेकिन सच यह है कि शिक्षा का असल उद्देश्य केवल किताबों तक सीमित नहीं है। यह हमें सही और गलत में फर्क करना सिखाती है। अच्छे इंसान बनने की राह दिखाती है और समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी का अहसास कराती है। सच्ची शिक्षा वही है, जो हमें विनम्र बनाती है, दूसरों की मदद करने की प्रेरणा देती है और जीवन की चुनौतियों का सामना करने का साहस देती है। अगर डिग्री होने के बावजूद हमारे भीतर संस्कार, मानवीय संवेदनाएं और व्यवहार की शालीनता नहीं है, तो वह अधूरी शिक्षा है। इसलिए हमें केवल अंकों और प्रमाण पत्रों के पीछे नहीं भागना चाहिए, बल्कि खुद को अच्छा इंसान बनाने की दिशा में आगे बढ़ना ही सच्ची शिक्षा है। इस दौरान मुख्य रूप से बिरोजा पति, सुमंत मोहंती, सुशील षाड़ंगी, अजय प्रधान, सपन मंडल, आदि टीम के साथ उपस्थित थे।
June 8, 2026 10: 02 am
Breaking
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय मे विश्व पर्यावरण दिवस पर हुई किसान गोष्ठी, किसानों को बदलती जलवायु, घटती मृदा उर्वरता, जैविक खेती एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी चुनौतियों के प्रति जागरूक करना उद्देश्य,
- खरसावां मे निवर्तमान थाना प्रभारी गौरव कुमार की विदाई व नये थानेदार का हुआ स्वागत, सरकारी सेवा में स्थानांतरण एक सतत प्रक्रिया है-बीडीओ,
- खरसावां में चोरी की बडी वारदात, आधी रात अज्ञात चोर ने घुसकर का अलमारी तोड कर तीन लाख के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी ले उडे चोर,
- खरसावां के खिलारीसाई में महिला समूहों एवं किशोरियों का जेंडर एंड डिजिटल लिटरेसी कार्यशाला संर्पन, डिजिटल सुरक्षा और साइबर अपराध से बचाव पर विशेष जोर,
- अब जगन्नाथपुर में भी शुरू हुई देवी फ्यूल्स पेट्रोल पंप की सेवा -सांसद जोबा माझी ने फीता काटकर किया उद्घाटन, गुणवत्तापूर्ण ईंधन और बेहतर सेवा का दिया भरोसा
- उपायुक्त की अध्यक्षता में डीएमएफटी शासी परिषद की बैठक आयोजित, खनन प्रभावित क्षेत्रों में संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा एवं नई विकास योजनाओं के चयन पर हुई चर्चा…*
- सरायकेला में कोटपा अधिनियम के तहत विशेष छापेमारी, कई दुकानदारों पर कार्रवाई
- शिक्षा के क्षेत्र में संसाधनों की कमी नहीं होने देंगे: जगत माझी -सोनुवा के उत्क्रमित उच्च विद्यालय राखासाई में चारदीवारी निर्माण कार्य का विधायक ने किया शिलान्यास, कहा इसी वित्तीय वर्ष मध्य और उच्च विद्यालय में कराएंगे 6-6 नया कमरों का निर्माण
