आदित्यपुर मे गोली चलान के मामले में एक आरोपी को देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक हिरासत में,
Aaditypur आदित्यपुर थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए शम्भू महतो पर जानलेवा हमले के मामले में आदित्यपुर सालडीह बस्ती निवासी आकाश सिंह सरदार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

गिरफ्तार आरोपी के पास से एक अवैध देशी कट्टा, गोली का एक प्लेट और एक जिंदा गोली बरामद की गई है।मामले में त्वरित कार्रवाई को लेकर पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी समीर कुमार सवैया के नेतृत्व में एक विशेष दल गठित कर तकनीकी और गुप्त सूचना के आधार पर आकाश सिंह सरदार को गिरफ्तार किया गया। छापामारी दल में शामिल सदस्य सरायकेला अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी समीर कुमार सवैया, आदित्यपुर थाना प्रभारी विनोद तिर्की, अन्य पुलिस पदाधिकारी और जवान मौजूद रहें। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है और अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
