जिला के आरआईटी थाना के जागृति मैदान के समीप सब इंस्पेक्टर अरुण कुमार सिंह का मिला शव, फैला सनसनी,
Seraikella
सराइकेला जिला के आर आई टी थाना अंतर्गत शनिवार तड़के जागृति मैदान के उत्तरी छोर स्थित मुर्गा दुकान के पास से सब इंस्पेक्टर अरुण कुमार सिंह का शव मिलने से सनसनी फैल गई है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी शुरू कर दी है. मिली जानकारी के अनुसार अरुण कुमार सिंह रांची से यहां मालखाना का चार्ज देने आए थे. बताया जाता है कि अरुण सिंह पूर्व में आरआईटी थाने में ही पदस्थापित थे और अगले साल सेवानिवृत होने वाले थे. शनिवार सुबह स्थानीय लोगों ने मुर्गा दुकान के पीछे उनका शव होने की सूचना दी. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.
