खरसावां में स्वतंत्रता दिवस पर चला वाहन जांच अभियान, तेज आवाज वाला साइलेंसर लगे तीन बाइक सहित चार बाइक जब्त,
Kharsawan
खरसावां मे 79 वी स्वतंत्रता दिवस पर वाहन जांच अभियान चलाया गया। खरसावां थाना प्रभारी गौरव कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर वाहन जांच अभियान चलाया।
जांच के दौरान तेज आवाज निकालने वाला साइलेंसर लगे तीन मोटरसाइकिल सहित चार बाइक जब्त किए गए। इस अभियान दर्जनों बाइक और चारपहिया वाहनों की जांच की गई। पुलिस ने रोड टैक्स, इंश्योरेंस, प्रदूषण प्रमाणपत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन के कागजात की पड़ताल की।

ब्रेथ एनालाइजर से शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों की भी जांच हुई। मामूली कमी पाए गए वाहनों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया, जबकि कई ढाबों में भी पुलिस ने जांच की। मौके पर श्री कुमार ने कहा का बाइक चलाने वाले हेलमेट पहनें और कार चलाने वाले सीट बेल्ट जरूर लग सभी जरूरी कागजात साथ रखें और रैफिक नियमों का पालन करें। उन्होंने कहा कि शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने बताया कि अभियान का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं को कम करना और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करना है। आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे। बता दे कि गुरुवार देर शाम चलाए गए वाहन जांच अभियान एक बाइक को जब्त किया गया था। जबकि शुक्रवार को सुबह 10 बजे तेज आवाज वाला साइलेंसर लगे तीन बाइक जब्त किया गया।
