सरायकेला उत्कलीय पुरोहित समाज ने ग्राम पुरोहितों के साथ संपर्क अभियान चलाया,
Seraikella
सरायकेला। ग्राम पुरोहितों के समस्याएं और उनके निराकरण को लेकर उत्कलीय पुरोहित समाज सरायकेला द्वारा चलाए जा रहे ग्राम पुरोहित संपर्क अभियान के तहत समाज का एक प्रतिनिधिमंडल रविवार को राजनगर प्रखंड के छेलकानी एवं खीरी ग्राम का भ्रमण किया।

उत्कलीय पुरोहित समाज सरायकेला के अध्यक्ष घासीराम सतपथी, तरुण कुमार सतपथी, उपसचिव हेरेंबो महापात्र एवं कोषाध्यक्ष पुलक सतपथी का प्रतिनिधिमंडल द्वारा उक्त गांव पहुंचकर ग्राम पुरोहितों से संपर्क करते हुए बताया गया कि उत्कलीय पुरोहित समाज के पंजीकरण एवं गांव के पुरोहितों के सुख-दुख में भागीदारी बने के लिए जिला की बैठक में लिए गए उक्त निर्णय के तहत अभियान चलाया जा रहा है।
