राजनगर सड़क हादसे में मारे गए युवकों के परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर लकड़ाकोचा मे क्या मार्ग जाम, समझने में जुटी पुलिस प्रशासन,
Rajnagar
राजनगर के लकड़ा कोचा मोड़ के समीप हुए सड़क हादसे में मारे गए जमशेदपुर के बारीडीह के तीनों युवकों के परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर लकड़ाकोचा मोड पर सड़क जाम कर दिया है। सूचना पर पहुंचे राजनगर थाना प्रभारी चंचल कुमार मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझने का प्रयास कर रहे हैं। परिजनों ने आरोप लगाया कि ट्रैफिक की लापरवाही से तीनों युवकों की मौत हुई है।

परिजनों ने बताया कि मारे गए तीनों युवक संजय लोहार, राजू सांडिल और लखन कुमार आपस में दोस्त थे और बीती रात चाईबासा बहन के घर जाने की बात कह कर निकले थे। सुबह सूचना मिली कि तीनों की सड़क हादसे में मौत हो गई है।
परिजनों ने इसके लिए ट्रैफिक लापरवाही को जिम्मेदार ठहराते हुए पुलिस प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। मालूम हो कि तीनों युवक एक बाइक पर सवार होकर चाईबासा जा रहे थे।

इसी दौरान लकड़ाकोचा मोड़ के समीप खड़े हाईवा में पीछे से टक्कर मार दी।टक्कर इतना जोरदार था कि मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए। वहीं तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
उधर घटना के बाद हाइवा चालक मौके से फरार हो गया। परिजन हाइवा मालिक को बुलाने की मांग पर अड़े हैं।
