स्व. प्रवीण सिंह की स्मृति में मेगा रक्तदान शिविर मे उमड़ी भीड, डॉक्टर एवं नर्स को किया सम्मानित
Adityapur
आदित्यपुर। स्व. प्रवीण सिंह की पुण्यस्मृति में रविवार को आदित्यपुर के मां भगवती अपार्टमेंट में मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। शिविर का उद्घाटन झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व राज्यपाल रघुवर दास ने फीता काटकर और गुब्बारा उड़ाकर किया। इस अवसर पर रघुवर दास ने कहा कि स्व. प्रवीण सिंह ने जीवनभर गरीब, वंचित और शोषित वर्ग की सेवा की। उन्होंने कहा कि “रक्तदान एक यज्ञ है” और यही उनके लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने युवाओं से नशामुक्त समाज की दिशा में काम करने की अपील की।संस्थान के संरक्षक एवं ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह ने कहा कि “कोरोनाकाल में रक्त की कमी से कई लोगों की जान गई। उसी समय भाई प्रवीण की भी मृत्यु हुई। तभी से हर साल रक्तदान शिविर आयोजित किया जा रहा है।शिविर में चिकित्सकों और नर्सों को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में अंकुर सिंह, नवीन सिंह, विनायक सिंह, ए के श्रीवास्तव, छवि महतो, रविंद्र चौबे, शशिभूषण प्रसाद सहित बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता व स्थानीय लोग शामिल थे।
