कुचाई के सिकरम्बा के जंगली व पहाड़ी क्षेत्रों में चला सर्च अभियान, नक्सलियों द्वारा पूर्व में जंगल मे छिपाकर रखे गये बम बरामद कर किया विनिष्ट,
Kuchai सरायकेला-खरसावॉ जिला पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि प्रतिबंधित भा0क0पा0 (माओ0) नक्सली संगठन के उग्रवादियों द्वारा कुचाई थाना के दलभंगा ओ0पी0 अन्तर्गत ग्राम-सिकरम्बा के समीप पहाड़ी क्षेत्र में गोला-बारूद छिपाकर सुरक्षा बलों के विरूद्ध उनका अभियान रोकने तथा लक्षित कर क्षति पहॅूचाने के उद्देश्य से कुछ वर्ष पूर्व छिपाकर रखा गया है।

जिसके आलोक में सरायकेला-खरसावॉ पुलिस के साथ चाईबासा पुलिस, झारखण्ड जगुआर, सीआरपीएफ एवं एसएसबी का एक संयुक्त अभियान का गठन करते हुए शनिवार को कुचाई थाना के दलभंगा ओ0पी0 अन्तर्गत ग्राम-सिकरम्बा के आस-पास जंगली/पहाड़ी क्षेत्रों में सर्च अभियान चलाया गया।

संयुक्त अभियान दल द्वारा अग्रतर सर्च अभियान के दौरान कुचाई के ग्राम सिकरम्बा के समीप पहाड़ी क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा पूर्व में छिपाकर रखे गये स्टील के कन्टेनर में रखा हुआ चावल का प्लास्टिक 05 पैकेट (बैग) में अमोनिया नाईट्रेट पाउडर-125 कि0ग्रा0 (प्रत्येक पैकेट 25 कि0ग्रा0) बरामद कर सुरक्षा के दृष्टिकोण से उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ता के सहायता से विनिष्ट किया गया है।

इस संदर्भ में विधि-सम्मत अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। इस अभियान में सरायकेला-खरसावॉ पुलिस, चाईबासा पुलिस, झारखण्ड जगुआर, सीआरपीएफ, एसएसबी के जवान शामिल थे।
