झारखंड के शिक्षा_मंत्री_रामदास_सोरेन की हालत नाजुक, दिल्ली एयरलिफ्ट की तैयारी तेज़,
Jharkhand
झारखंड के शिक्षा मंत्री और घाटशिला विधायक रामदास सोरेन की तबीयत को लेकर चिंता बढ़ गई है। जानकारी के अनुसार, वे बाथरूम में अचानक फिसलकर गिर पड़े, जिससे उनके सिर और हाथ में गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें तुरंत जमशेदपुर के टाटा मोटर्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने ब्रेन में ब्लड क्लॉट की पुष्टि की है।
मंत्री की हालत को देखते हुए अब उन्हें दिल्ली एयरलिफ्ट किया जा रहा है, ताकि उच्चस्तरीय इलाज दिया जा सके। झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि वह खुद रामदास सोरेन की हालत पर लगातार निगरानी रखे हुए हैं और जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।
मंत्री के खराब स्वास्थ्य की खबर फैलते ही अस्पताल परिसर में समर्थकों की भीड़ उमड़ पड़ी।
रामदास सोरेन झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता माने जाते हैं और हाल ही में हेमंत सोरेन सरकार में दोबारा शिक्षा मंत्री बनाए गए थे।
