जिले में आपातकालीन 108 एम्बुलेंस कर्मचारियों का हड़ताल प्रारंभ, सम्मान फाउंडेशन की वादाखिलाफी के विरुद्ध 72 एम्बुलेंस चालक व ईएमटी चले गए इनएक्टिव मोड पर
Seraikella
सरायकेला-खरसावां जिले में आपातकालीन 108 एम्बुलेंस कर्मचारियों की एक बार फिर से हड़ताल प्रारंभ हो गई। सम्मान फाउंडेशन की वादाखिलाफी के विरुद्ध जिले के 72 एम्बुलेंस चालक व ईएमटी शुक्रवार रात से ही इनएक्टिव मोड में चले गए और केस लेना बंद कर िदया। इससे एक बार फिर से स्वास्थ्य विभाग लचर स्थिति में आ सकती है। सम्मान फाउंडेशन का कई मुद्दों को लेकर मार्च महीने में एंबुलेंस कर्मचारियों के साथ समझौता हुआ था, जिसका पालन सम्मान फाउंडेशन द्वारा नहीं किया गया है। इसके विरोध में 72 एंबुलेंस चालक व ईएमटी द्वारा इनएक्टिव मोड पर जाने का फैसला लिया गया। शुक्रवार को ईएमटी जयप्रकाश कर्मकार के नेतृत्व में अरुण महतो, राकेश महतो, अरुण सिंह सरदार, गुलशन गिलुवा, भरत महतो आदि के एक प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त व सिविल सर्जन को ज्ञापन सौंपकर इसकी जानकारी दी। जयप्रकाश कर्मकार ने प्रेस को बताया कि पिछले दो महीने से उन्हें सम्मान फाउंडेशन द्वारा मानदेय नहीं दिया गया है, जिसके कारण उनके परिवार में भुखमरी की स्थिति पैदा हो गई है। उन्होंने कहा कि सम्मान फाउंडेशन व एंबुलेंस कर्मचारियों के बीच पिछले मार्च माह में एक समझौता हुआ था, जिसमें प्रत्येक महीने की 15 तारीख के अंदर मानदेय भुगतान करने का आश्वासन दिया गया था, परंतु उक्त आश्वासन का सम्मान फाउंडेशन द्वारा पालन नहीं किया जा रहा है। मानदेय भुगतान नहीं किए जाने से एंबुलेंस के कर्मी अपने बच्चों की स्कूल फीस तक जमा नहीं कर पा रहे हैं, राशन पानी का खर्चा भी नहीं उठा पा रहे हैं। कर्मचारियों ने अपना दर्द बताते हुए कहा कि कुल आठ घंटे उन्हें कार्य करना है, परंतु उनसे 12 घंटा कार्य लिया जाता है, जो सरासर गलत है।
पांच एम्बुलेंस खराब अवस्था में : सरायकेला-खरसावां जिले में सम्मान फाउंडेशन द्वारा आपातकालीन 108 एंबुलेंस सेवा का संचालन किया जा रहा है, जिसमें कुल 19 एम्बुलेंस जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में संचालित हैं और कुल 72 एंबुलेंस चालक ईएमटी इसमें कार्यरत हैं। इसमें वर्तमान में सम्मान फाउंडेशन द्वारा एम्बुलेंस की मरम्मत नहीं कर पाने के कारण खराब हो गई है।
September 6, 2026 4: 28 pm
Breaking
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
- कुचाई के गोपीडीह में महिलाओं और युवाओं ने सीखा पेब्रिन रोग की जांच का हुनर, मेरा रेशम मेरा अभिमान 2.0 के तहत प्रशिक्षण, 35 किसानों ने माइक्रोस्कोप से किया रोग के बीजाणुओं की पहचान,
- बांकसाई गढ़ में वार्षिक जांताल पूजा 15 को
- भगवान श्रीकृष्ण गौड़ समाज के कुलदेवता है-शम्भुनाथ
- जिले की पुलिसिंग को मिली रफ्तार, बेड़े में शामिल हुईं 19 नई बोलेरो अब 38 बोलेरो और 26 बाइक से होगी पेट्रोलिंग, एसपी ने खुद स्टेयरिंग संभालकर किया गश्त का निरीक्षण
