कपाली मे पुलिस ने छापेमारी कर अवैध ब्राउन सुगर की खरीद-बिक्री में लिप्त दो व्यक्ति गिरफ्तार, इनके पास से 19 पुड़िया ब्राउन सुगर बरामद,
Kapali
सरायकेला-खरसावाँ जिला अन्तर्गत ब्राउन शुगर के अवैध खरीद-बिक्री एवं व्यापार के विरूद्ध छापेमारी एवं कारोबारीयों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा अलग-अलग टीम गठन कर लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 31 जुलाई.2025 को एंटी क्राईम चेकिंग के दौरान प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर कपाली ओ०पी० अंतर्गत बारी कॉलोनी, तमुलिया तालाब के पास छापेमारी कर अवैध ब्राउन सुगर की खरीद-बिक्री में लिप्त 02 (दो) व्यक्तियों को गिरफ्तार करते हुए इनके पास से कुल- 19 (उन्नीस) पुड़िया ब्राउन सुगर बरामद किया गया है। गिरफ्तार दोनों प्राथमिकी अभियुक्तों को माननीय न्यायालय में उपस्थापन हेतु भेजा जा रहा है। काण्ड मे शामिल एक अन्य प्राथमिकी अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी की जा रही है।
![]()
बरामद वस्तु :-
1. कुल- 19 (उन्नीस) पुड़िया ब्राउन सुगर।
2. ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री से प्राप्त कुल-5950 (पाँच हजार नौ सौ पचास रूपये मात्र)।
गिरफ्तार व्यक्ति का नाम एवं पताः-
01. मोनू सिंह, उम्र- करीब 21 वर्ष, पे०- प्रेम सिंह, पताः सा०- तमुलिया बस्ती, नीयर हरि मंदिर, थाना-कपाली ओ०पी०, जिला- सरायकेला-खरसावाँ एव,
02. मो0 सोनू आलम उर्फ दानिश, उम्र करीब 25 वर्ष, पे0 मो0 कलाम आलम, पताः सा०- रोड़ नंबर- 17, आजाद बस्ती, थाना- आजादनगर, जिला- पूर्वी सिंहभूम ।
छापामारी दल के सदस्यः-
1. श्री अरविन्द बिनहा, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, चाण्डिल।
2. धीरंजन कुमार, प्रभारी, कपाली ओ०पी० ।
3. हसनैन अंसारी, पु०अ०नि०, कपाली ओ०पी० ।
4. अनिता सोरेन, पु०अ०नि०, कपाली ओ०पी०।
5. मो0 खुर्शिद आलम, पु०अ०नि०, कपाली ओ०पी० ।
6. मनोज कुमार मिश्रा, स०अ०नि०, कपाली ओ०पी०।
7. आ0 18 बिपुल कुमार तिवारी, टाईगर मोबाईल, कपाली ओ०पी० ।
8. आ0 101 सुनिल हाफतगड़ा, कपाली ओ०पी० ।
9. आ0 963 गोपाल कृष्ण, कपाली ओ०पी०।
10. चा0आ0 1144 नलीन कुमार, कपाली ओ०पी०।
