खरसावां के विद्यालयों के दृष्टि से संबंधित समस्याओं से
ग्रसित 367 बच्चों की हुई नेत्र जांच, चश्मा हेतु 79 चिह्नित, आंखों का
स्वस्थ होना जीवन के लिए सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण-बीईईओ
kharsawan
खरसावां प्रखंड संसाधन केंद्र और कस्तृरबॉ गांधी आवासीय विद्यालय में जिला अंधापन नियंत्रण समिति सरायकेला खरसावां के द्वारा एक दिवसीय नेत्र जांच शिविर लगाया गया। शिविर में विभिन्न सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत व दृष्टि से संबंधित समस्याओं से ग्रसित 367 छात्र छात्राओं की नेत्र जांच की गयी। जांच के उपरांत 79 छात्र छात्राओं में दृष्टि से संबंधित समस्या पाया गया। जिन्हे शीघ्र ही स्वास्थ्य विभाग की ओर से चश्मा उपलब्ध कराने की बात कही। शिविर का उदघाटन खरसावां प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी नवल किशोर सिंह ने किया। मौके पर श्री सिंह ने कहा कि आंखों का स्वस्थ होना जीवन के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैै। आंखों का होना जीवन की गुणवत्ता, रोजगार शिक्षा और कई अन्य विकास लक्षय को प्रभावित करता है। उन्होने कहा कि बच्चों को आंखों से संबंधित समस्याओं से बचने के लिए सही जानकारी दी जाए और दृष्टि की सुरक्षा के महत्व को जन-जन तक पहुंचाया जाए। इस दौरान शिविर में नेत्र सहायक अशोक कुमार महतो, सुभाष चन्द्र महतो एवं सिताराम महतो ने छात्र छात्राओं की नेत्र की जांच की। नेत्र सहायको ने खरसावां प्रखंड संसाधन केन्द्र में 67 बच्चों की आखों की जांच की गई। जिसमें 42 बच्चों चश्मा के लिए चिन्हित किया गया। जबकि खरसावां के कस्तृरबॉ गांधी आवासीय विद्यालय में 300 बालिकाओ की नेत्र जांच की गई। जिसमें 37 बालिकाओं को चश्मा के लिए चिहिन्त किया गया। वही नेत्र सहायको ने उन्होंने बताया कि आंखों को स्वस्थ रखने के लिए विटामिन ए से भरपूर सब्जियों और फल, मेवा का प्रयोग करें व संतुलित आहार लें। धूम्रपान और अनियमित जीवन शैली (देर रात सोना और खाना खाना) अपने से बचें। इस दौरान मुख्य रूप से बीईईओ नवल किशोर सिंह, बीपीओ पंकज कुमार महतो, बीआरपी राजेन्द्र गोप, रिसोर्स शिक्षिका सुमित्रा महतो, अभिषेक शुक्ला, नेत्र सहायक अशोक कुमार महतो, सुभाष चन्द्र महतो, सिताराम महतो, शिक्षक शैलेस तिवारी, प्रदीप कुमार महतो, देवाशीष महतो, लाल सिंह मुंडा आदि उपस्थित थे।
September 7, 2026 3: 29 am
Breaking
- 6 सितंबर को कुड़मि समाज ने मनाया काला दिवस, एसटी सूची में पुनः शामिल करने की उठी मांग, कुड़मि समाज के लिए 6 सितंबर एक गहरे दर्द और ऐतिहासिक अन्याय की स्मृति है-पंकज महतो
- खरसावां मे गुरु-शिष्य परंपरा को समर्पित विशेष समारोह का आयोजन, छऊ गुरुओं का सम्मान, गुरु ही कलाकार की प्रतिभा को देता है सही दिशा-सुखराम उरांव
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मना शिक्षक दिवस, “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमें सूचना देता है, शिक्षक हमें सोचना सिखाते हैं-अदिति कुमारी
- शिक्षक दिवस पर गुरुजनों को नमन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा खरसावां ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कूल,
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
