जमशेदपुर के टेल्को कॉलोनी के हनुमान मंदिर में 108 चालीसा पाठ, विधायक पूर्णिमा साहू ने की सहभागिता
Jamshedpur
जमशेदपुर के टेल्को कॉलोनी स्थित न्यू मार्केट के हनुमान मंदिर परिसर में 108 हनुमान चालीसा पाठ का भव्य आयोजन किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान में क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक पूर्णिमा साहू ने श्रद्धा पूर्वक भाग लिया।
विधायक साहू ने भगवान शिव के चरणों में जलार्पण कर शिवभक्ति का भाव व्यक्त किया और बजरंगबली हनुमान जी के दर्शन व पूजन के बाद चालीसा पाठ में सहभागिता की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से आत्मिक शांति मिलती है और समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्रवासियों की खुशहाली, शांति और समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम के समापन पर उन्होंने हनुमान मंदिर समिति को इस भक्ति और समर्पण से परिपूर्ण आयोजन के लिए हृदय से धन्यवाद दिया।
स्थानीय श्रद्धालुओं की भारी उपस्थिति और भक्ति भाव ने आयोजन को और भी पावन बना दिया।
