चाईबासा मे आदिवासी ‘हो’ समाज युवा महासभा की बैठक, चाईबासा चर्च में हेरोः परब मनाने पर जताया कड़ा विरोध
Chaibasa
*चाईबासा* :- चर्च में ‘हो’ समाज का हेरो: परब मनाने के विरोध में आदिवासी ‘हो’ समाज युवा महासभा के पदाधिकारियों ने कला एवं संस्कृति भवन हरिगुटु,चाईबासा में आकस्मिक बैठक बुलाई। रोमन – कैथोलिक चर्च के ईसाई समुदाय के द्वारा चाईबासा चर्च में हेरोः परब मनाने पर कड़ा विरोध जताया है। आदिवासी ‘हो’ समाज युवा महासभा के पदाधिकारियों ने बताया है कि किसी चर्च, मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा या किसी अन्य धार्मिक स्थलों में ‘हो’ समाज का कोई भी पारंपरिक – त्योहारों को किसी गैर – आदिवासी और धर्मांतरित लोगों को मनाने का अधिकार नहीं है। इसके पूर्व भी चर्च में मगे परब मनाकर ‘हो’ समाज का घोर अपमान किया है।
लोगों ने बताया है कि हेरोः परब को चर्च, मंदिर, मस्जिद, गुरूद्वारा तो छोड़ दीजिए, ऐसे खुद ‘हो’ समाज के लोग किसी चौक – चौराहे एवं बाजार में भी नहीं मना सकते हैं। इसे राजस्व ग्राम के रैयत लोग अधिकतम बोड़ोबोंजी बोंगा के बाद बोदा (बकरा) एवं मुर्गा का बलि चढ़ाकर आदवा चावली,जोड़ा बैल,नयल और आंर,हेरो लड् , नमा चाटु,हटा:,डाला आदि सामग्रियों एवं प्राचीन परंपरा के साथ अनुष्ठानों को पालन किये जाते हैं । जिसे चर्च, मंदिर, मस्जिद और गुरुद्वारा के लोग कैसे पूर्ण किये, यह आश्चर्यजनक है । इस घोर उल्लंघन,धार्मिक अतिक्रमण और अपमान से ‘हो’ समाज के लोग काफी आक्रोशित हैं। इस मामले पर आदिवासी ‘हो’ समाज युवा महासभा की ओर से जिला-प्रशासन के पास शिकायत करेंगे और कार्रवाई नहीं करने की स्थिति में चाईबासा शहर को बंद करने का फैसला ले सकते हैं।
इस अवसर पर आदिवासी ‘हो’ समाज महासभा केन्द्रीय क्रीड़ा सचिव सतीश सामड, दिवासी ‘हो’ समाज युवा महासभा के अध्यक्ष श्री इपिल सामड,महासचिव गब्बरसिंह हेम्ब्रम,प्रदेश कोषाध्यक्ष शंकर सिंदु,जिलाध्यक्ष शेरसिंह बिरूवा,सचिव – ओयबन हेम्ब्रम,कोषाध्यक्ष – सत्यव्रत बिरुवा,सदस्य सिकंदर तिरिया,सदर अनुमंडल सचिव अशीष तिरिया,जगन्नाथपुर अनुमंडल उपाध्यक्ष पुतकर लागुरी,दुदुगर पिंगुवा,सुरेश पिंगुवा,जामदार हेम्ब्रम,मनोज पिंगुवा आदि लोग मौजुद थे।
June 8, 2026 7: 20 am
Breaking
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय मे विश्व पर्यावरण दिवस पर हुई किसान गोष्ठी, किसानों को बदलती जलवायु, घटती मृदा उर्वरता, जैविक खेती एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी चुनौतियों के प्रति जागरूक करना उद्देश्य,
- खरसावां मे निवर्तमान थाना प्रभारी गौरव कुमार की विदाई व नये थानेदार का हुआ स्वागत, सरकारी सेवा में स्थानांतरण एक सतत प्रक्रिया है-बीडीओ,
- खरसावां में चोरी की बडी वारदात, आधी रात अज्ञात चोर ने घुसकर का अलमारी तोड कर तीन लाख के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी ले उडे चोर,
- खरसावां के खिलारीसाई में महिला समूहों एवं किशोरियों का जेंडर एंड डिजिटल लिटरेसी कार्यशाला संर्पन, डिजिटल सुरक्षा और साइबर अपराध से बचाव पर विशेष जोर,
- अब जगन्नाथपुर में भी शुरू हुई देवी फ्यूल्स पेट्रोल पंप की सेवा -सांसद जोबा माझी ने फीता काटकर किया उद्घाटन, गुणवत्तापूर्ण ईंधन और बेहतर सेवा का दिया भरोसा
- उपायुक्त की अध्यक्षता में डीएमएफटी शासी परिषद की बैठक आयोजित, खनन प्रभावित क्षेत्रों में संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा एवं नई विकास योजनाओं के चयन पर हुई चर्चा…*
- सरायकेला में कोटपा अधिनियम के तहत विशेष छापेमारी, कई दुकानदारों पर कार्रवाई
- शिक्षा के क्षेत्र में संसाधनों की कमी नहीं होने देंगे: जगत माझी -सोनुवा के उत्क्रमित उच्च विद्यालय राखासाई में चारदीवारी निर्माण कार्य का विधायक ने किया शिलान्यास, कहा इसी वित्तीय वर्ष मध्य और उच्च विद्यालय में कराएंगे 6-6 नया कमरों का निर्माण
