कुचाई के सामुडीह में फुटबॉल प्रतियोगिता संर्पन्न,
भाभी एफसी को पराजित कर छोटा टाइगर बना चौम्पियन,
हार-जीत मनुष्य जीवन का एक हिस्सा है-गागराई
kuchai
कुचाई प्रखंड के सामुडीह फुटबॉल मैदान मे यूनिक स्टार क्लब के द्वारा आयोजित तीन दिवसीय फुटबाल प्रतियोगिता-2025 संपन्न होगी। फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मैच में भाभी एफसी को 1-0 से पराजित कर छोटा टाइगर की टीम चौम्पियन बना। फुटबॉल प्रतियोगिता में कुल 64 टीम ने भाग लिया। फुटबॉल प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य रूप से उपस्थित खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। वहीं फुटबॉल प्रतियोगिता के विजेता टीम छोटा टाइगर को नगद 35 हजार, उप विजेता टीम भाभी एफसी को 22 हजार, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले टीम वी के एफसी एवं चौथा स्थान प्राप्त करने वाले टीम एफएफ लवर्स को 11-11 हजार, पांचवे स्थान प्राप्त करने वाले दगंल एसपी बुरूडीह, छठा स्थान प्राप्त करने वाले राजा बदर्श, सातवा स्थान प्राप्त करने वाले शंकर एफसी, आठवां स्थान प्राप्त करने वाले निरीशा इलवेन सहित नौवां स्थान से सोलहवां स्थान प्राप्त करने वाले सभी टीमों को 5-5 हजार देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावे मैन ऑफ द मैच, वेस्ट गोलकीपर एवं मैन ऑफ द सिरीज का पुरस्कार भी देकर सम्मानित किया गया। मौके पर श्री गागराई ने कहा कि खेल में हार-जीत मनुष्य जीवन का एक हिस्सा है। खिलाड़ी हमेशा लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढे सफलता जरूर मिलेगी। हार से निराश होने की आवश्यकता नही है। खेल को बेहतर बनाने का प्रयास करे। इस दौरान मुख्य रूप से विधायक दशरथ गागराई, मुखिया राम सोय, प्रखंड सचिव मुन्ना सोय, रावण सुम्बरूई, राम सिंह सोय, रामलाल सोय, जामुन सोय, मंगल सिंह सोय, श्यामलाल सोय, विरेन्द्र सोय, विकास गोप आदि खेल प्रेमी उपस्थित थे।
September 6, 2026 6: 04 pm
Breaking
- 6 सितंबर को कुड़मि समाज ने मनाया काला दिवस, एसटी सूची में पुनः शामिल करने की उठी मांग, कुड़मि समाज के लिए 6 सितंबर एक गहरे दर्द और ऐतिहासिक अन्याय की स्मृति है-पंकज महतो
- खरसावां मे गुरु-शिष्य परंपरा को समर्पित विशेष समारोह का आयोजन, छऊ गुरुओं का सम्मान, गुरु ही कलाकार की प्रतिभा को देता है सही दिशा-सुखराम उरांव
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मना शिक्षक दिवस, “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमें सूचना देता है, शिक्षक हमें सोचना सिखाते हैं-अदिति कुमारी
- शिक्षक दिवस पर गुरुजनों को नमन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा खरसावां ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कूल,
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
