खरसावां में जिला फुटबॉल लीग प्रतियोगिता में सूरसिंह
सामड के हैट्रिक गोल की बदौलत माहिर एफसी सीनी ने भेलाईडीह
को और किलर मेन बुरुडीह ने जेएमबी कोचा को किया पराजित
kharsawan
झारखंड फुटबॉल एसोसिएशन के निर्देशानुसार संचालित सरायकेला खरसावां जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा खरसावां के अर्जुना स्टेडियम में आयोजित जिला फुटबॉल लीग-2025 ”अर्जुना कप” फुटबॉल प्रतियोगिता के सोमवार को खेले गए पहले मैच में माहिर एफ सी सीनी ने सूरसिंह सामड के हैट्रिक के बदौलत भेलाईडीह को 8-1 से पराजित कर बड़ी जीत दर्ज की। सूरसिंह ने इस मैच में कुल 4 गोल दागे। माहिर एफ सी के स्ट्राइकर सूर सिंह ने मैच के पांचवें, छठे, आठ वें एवं उन्नीस वें मिनट में गोल दाग कर अपनी टीम को एक बड़ी जीत की ओर अग्रसर किया जो अंत तक जारी रहा। इस टीम के खिलाड़ी मुकेश गोप ने 14 वें, पंकज गोप ने 22 वें आजाद हेंब्रम ने 37 वें जबकि रोहित डांगो ने 39 वें मिनट में स्कोर किया।

भेलाईडीह की ओर से एकमात्र गोल मैच के 63 वें मिनट में राजू माझी ने किया। इस मैच का संचालन संतोष महतो लीलचंद बारिक, समीर महतो एवं दीकु हेंब्रम ने किया। आज खेले गए दूसरे मैच में किलर मेन बुरुडीह ने जे एम बी कोचा को 5-3 से पराजित कर बड़ा उलट फेर किया। मैच के शुरुआत में मात्र 9 खिलाड़ियों की टीम के साथ उतरे बुरुडीह की टीम ने पहले तो कोचा को गोल करने से रोका और बाद में मैच के 30 वें मिनट में राजकुमार जामुदा और 35 में मिनट में राजू बानरा द्वारा किए गए गोल के बदौलत अपनी टीम को 2-1 की बढ़त दिला दी। इसके पूर्व मैच के 16 वें मिनट में कोचा के कृष्णा सामड के गोल के बदौलत कोचा 1 गोल की बढ़त ले चुकी थी। मैच के 37 वें मिनट मैं कोचा के ही रामप्रसाद सामड ने एक गोल का स्कोर कर दोनों टीमों को दो-दो की बराबरी पर ला दिया। मैच के 42 वें मिनट में बबलू बानरा ने गोल कर बुरुडीह को 3-2 की बढ़त दिलाई परन्तु राम प्रसाद सामड ने 50 वें मिनट में गोल दाग कर अपनी टीम को पुन 3-3 की बराबरी पर ला दिया। मैच का अंतिम सत्र काफी रोमांच भरा रहा। मैच के 62 में और 68 मिनट में राजकुमार ने लगातार दो गोल दाग कर अपनी टीम को जीत सुनिश्चित कर दी। इस मैच में रैफरी की भूमिका एन के सिंहदेव, बिरेन पॉल, सुखदेव गौड़ एवम लक्ष्मण सरदार ने निभाई। इसी मैदान में आगामी 29 जुलाई को दोपहर 2 बजे पहला मैच अर्बन सिटी सीतारामपुर बनाम के एफ सी खरसावां एवं दूसरा मैच शाम 4 बजे यूनाइटेड एफ सी चांडिल बनाम रीडिंग एफ सी खरसावां के बीच खेला जाएगा।
