खरसावां मे जिला फुटबॉल लीग-2026 के प्रतियोगिता में जिया स्पोर्टिंग सीनी डीएस ब्रदर्स सरमाली को और तुड़ियान एफसी ने दीनबंधु एफसी चक्रधरपुर को किया पराजित,
Kharsawan
सरायकेला-खरसावां जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित जिला फुटबॉल लीग अर्जुना कप के शुक्रबार को खेले गए पहले मैच में जिया स्पॉटिंग सीनी ने डीएस ब्रदर्स सरमाली को 2-0 से पराजित कर विजेता बनी। आज के दूसरे मैच में तुड़ियान एफ सी ने दीनबंधु एफ सी चक्रधरपुर को 5-0 से पराजित कर बड़ी जीत दर्ज की। अर्जुना स्टेडियम में आज खेले गए पहले मैच के 20 वें मिनट में जिया स्पॉटिंग के राज गोप ने एक आकर्षक किक लगाकर अपनी टीम को बढ़त दिलाई थी। मैच के 22 वें मिनट में सीनी के सियाराम सरदार ने दूसरा गोल दागकर अपनी टीम को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अर्जुना स्टेडियम में आज खेले गए दूसरे मैच में तुड़ियान एफ सी ने बड़ी चीज दर्ज की । मैच के चौथे मिनट में तुडीयान के विजय गोप ने पहला गोल दागकर शुरुआत की। जबकि मैच के 34 पर मिनट में करण तीयू ने दूसरा गोल स्कोर किया। मैच के 41 में मिनट में विजय ने अपना दूसरा जबकि 50 में मिनट में तीसरा गोल लगाकर हैट्रिक पूरी की । मैच का अंतिम गोल 50 वें मिनट में रोहन महतो ने किया। आज खेले गए मैचों का संचालन संतोष महतो, एन के सिंहदेव, कृष्णा पाडिया, दिकूराम हेंब्रम एवं लक्ष्मण सरदार ने किया। इसी मैदान में आगामी 26 जुलाई को दोपहर 2 बजे पहला मैच एम एल सी वेलाइडीह सीनी बनाम माहिर एफ सी नयाडीह के बीच खेला जाएगा। जबकि शाम 4 बजे दूसरा मैच बुरूडीह किलर मेन बनाम जे एम बी कोचा के बीच खेला जाएगा।
June 8, 2026 11: 22 am
Breaking
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय मे विश्व पर्यावरण दिवस पर हुई किसान गोष्ठी, किसानों को बदलती जलवायु, घटती मृदा उर्वरता, जैविक खेती एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी चुनौतियों के प्रति जागरूक करना उद्देश्य,
- खरसावां मे निवर्तमान थाना प्रभारी गौरव कुमार की विदाई व नये थानेदार का हुआ स्वागत, सरकारी सेवा में स्थानांतरण एक सतत प्रक्रिया है-बीडीओ,
- खरसावां में चोरी की बडी वारदात, आधी रात अज्ञात चोर ने घुसकर का अलमारी तोड कर तीन लाख के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी ले उडे चोर,
- खरसावां के खिलारीसाई में महिला समूहों एवं किशोरियों का जेंडर एंड डिजिटल लिटरेसी कार्यशाला संर्पन, डिजिटल सुरक्षा और साइबर अपराध से बचाव पर विशेष जोर,
- अब जगन्नाथपुर में भी शुरू हुई देवी फ्यूल्स पेट्रोल पंप की सेवा -सांसद जोबा माझी ने फीता काटकर किया उद्घाटन, गुणवत्तापूर्ण ईंधन और बेहतर सेवा का दिया भरोसा
- उपायुक्त की अध्यक्षता में डीएमएफटी शासी परिषद की बैठक आयोजित, खनन प्रभावित क्षेत्रों में संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा एवं नई विकास योजनाओं के चयन पर हुई चर्चा…*
- सरायकेला में कोटपा अधिनियम के तहत विशेष छापेमारी, कई दुकानदारों पर कार्रवाई
- शिक्षा के क्षेत्र में संसाधनों की कमी नहीं होने देंगे: जगत माझी -सोनुवा के उत्क्रमित उच्च विद्यालय राखासाई में चारदीवारी निर्माण कार्य का विधायक ने किया शिलान्यास, कहा इसी वित्तीय वर्ष मध्य और उच्च विद्यालय में कराएंगे 6-6 नया कमरों का निर्माण
