खरसावां के संतारी में आर्थिक तंगी से परेशान
व्यक्ति ने अपने घर पर फंदा लगाकर की आत्महत्या,
मासूम बच्चे के सिर से उठा पिता का साया,
kharsawan
खरसावां थाना अंतर्गत संतारी गांव में आर्थिक तंगी से परेशान एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। परिवार वालो और मोहल्ले के लोगों ने बताया कि नौकरी से बैठा देने के कारण व्यक्ति आर्थिक तंगी से परेशान था। जिसके कारण वह कई दिनों समय से डिप्रेशन में भी था। परिवार में बजूर्ग पिता के बाद कमाने वाला यह अकेला ही था, जिससे घर की किसी तरह गुजर बसर हो रही थी। इस घटना ने मासूम बच्चे के सिर से पिता का साया उठ गया। जानकारी के अनुसार खरसावां थाना क्षेत्र के संतारी गांव के निवासी मनोज कुमार चौहान नमक 40 वर्षीय व्यक्ति ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना बीती रात की बताई जा रही है। मृतक मनोज कुमार चौहान विवाहित है। वह पहले आदित्यपुर के किसी कंपनी मे काम करता था। तथा पत्नी और 11 वर्षीय पुत्र अशु चौहान के साथ आदित्यपुर के आशियाना मे किराए के मकान में रहता था। लगभग 45 दिनों पूर्व किसी कारण से उसे नौकरी से निकाल दिया गया। इसके बाद परेशान रहता था। इधर एक सप्ताह पहले उसके पत्नी एवं बच्चे भी उसे छोड़कर मायके गम्हरिया चले गए। इसके बाद वह काफी तनाव में था और अपने गांव खरसावां के संतारी में रहने लगा था। गांव में उसके बुजुर्ग माता-पिता रहते हैं। बीती रात घर के धरणा (रोला) में गमछा बांधकर आत्महत्या कर लिया है। घटना की जानकारी आज सुबह उसके बुजुर्ग माता-पिता को हुई। आसपास के लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। इसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया गया। फिलहाल पुलिस मामले के छानबीन करने लगी। घटना का कारण आर्थिक तंगी बताई जा रही है।
June 8, 2026 2: 40 pm
Breaking
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय मे विश्व पर्यावरण दिवस पर हुई किसान गोष्ठी, किसानों को बदलती जलवायु, घटती मृदा उर्वरता, जैविक खेती एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी चुनौतियों के प्रति जागरूक करना उद्देश्य,
- खरसावां मे निवर्तमान थाना प्रभारी गौरव कुमार की विदाई व नये थानेदार का हुआ स्वागत, सरकारी सेवा में स्थानांतरण एक सतत प्रक्रिया है-बीडीओ,
- खरसावां में चोरी की बडी वारदात, आधी रात अज्ञात चोर ने घुसकर का अलमारी तोड कर तीन लाख के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी ले उडे चोर,
- खरसावां के खिलारीसाई में महिला समूहों एवं किशोरियों का जेंडर एंड डिजिटल लिटरेसी कार्यशाला संर्पन, डिजिटल सुरक्षा और साइबर अपराध से बचाव पर विशेष जोर,
- अब जगन्नाथपुर में भी शुरू हुई देवी फ्यूल्स पेट्रोल पंप की सेवा -सांसद जोबा माझी ने फीता काटकर किया उद्घाटन, गुणवत्तापूर्ण ईंधन और बेहतर सेवा का दिया भरोसा
- उपायुक्त की अध्यक्षता में डीएमएफटी शासी परिषद की बैठक आयोजित, खनन प्रभावित क्षेत्रों में संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा एवं नई विकास योजनाओं के चयन पर हुई चर्चा…*
- सरायकेला में कोटपा अधिनियम के तहत विशेष छापेमारी, कई दुकानदारों पर कार्रवाई
- शिक्षा के क्षेत्र में संसाधनों की कमी नहीं होने देंगे: जगत माझी -सोनुवा के उत्क्रमित उच्च विद्यालय राखासाई में चारदीवारी निर्माण कार्य का विधायक ने किया शिलान्यास, कहा इसी वित्तीय वर्ष मध्य और उच्च विद्यालय में कराएंगे 6-6 नया कमरों का निर्माण
