डीडीसी ने कुचाई कस्तूरबा, अस्पताल और मनरेगा,
बागवानी, पक्की नाली, 15 वी वित्त के योजनाओं का किया निरीक्षण,
विद्यालय में बेहतर शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित करे-रीना हांसदा
kuchai
सरायकेला खरसावां जिला उप विकास आयुक्त रीना हांसदा द्वारा कुचाई कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, ग्रामीण मेसो अस्पताल, आश्रम विद्यालय, कोपलांग के आंगनवाड़ी केंद्र, डिबारडीह में आवास योजना और मरांगहातु में मनरेगा से संचालित आम बागवानी, 15 वी वित्त आयोग योजना के तहत पक्की नाली निर्माण आदि योजनाओं का निरीक्षण किया। उप विकास आयुक्त ने कुचाई कस्तृरबॉ गांधी आवासीय विद्यालय में शैक्षणिक गतिविधियों की समीक्षा करते हुए शिक्षकों से विभिन्न शैक्षणिक व प्रशासनिक पहलुओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने विभिन्न कक्षाओं का भ्रमण कर कक्षाओं की स्वच्छता, अनुशासन एवं संचालन व्यवस्था का जायजा लिया तथा विभिन्न कक्षाओं की छात्राओं से संवाद कर साप्ताहिक परीक्षा, पाठ्यक्रम की प्रगति एवं अध्यापन पद्धति की स्थिति की जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के क्रम में विद्यालय परिसर में उपलब्ध शैक्षणिक सुविधाएं, आधारभूत संरचना, स्मार्ट क्लास, आईसीटी लैब, जल संसाधन आदि का निरीक्षण कर सभी व्यवस्थाओं की वस्तुनिष्ठ जानकारी ली गई। विद्यालय में बेहतर शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित करने तथा छात्राओं को समुचित सुविधा उपलब्ध कराने हेतु चिन्हित समस्याओं के शीघ्र समाधान के संबंध में उप विकास आयुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

24 घंटे चिकित्सकों की उपस्थिति सुनिश्चित करे-डीडीसी
उप विकास आयुक्त रीना हांसदा ने ग्रामीण मेसो अस्पताल के संचालक सनमत संस्थान के प्रतिनिधियों को निर्देश दिया कि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं और आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई जाएं. साथ ही 24 घंटे चिकित्सकों की उपस्थिति सुनिश्चित करने को कहा. उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य बेहद जरूरी मुद्दा है, इसमें कोई कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इन योजनाओ का किया निरीक्षण
डीडीसी ने कुचाई के मरांगहातु मे सुमित्रा सोई के जमीन पर आम बागवानी योजना, कुचाई के रूचाव मे मनोज कुमार गोप के आबुआ आवास योजना के तहत बने आवास का गृह प्रवेश, मरागंहातु में 15वीं वित्त आयोग योजना के तहत बने पककी नाली निर्माण कार्य, कुचाई आश्रम विद्यालय, कुचाई पुस्तकालय सहित कई योजनाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्य रूप से बीडीओ साधु चरण देवगम आदि उपस्थित थे।
