खरसावां में जिला फुटबॉल लीग प्रतियोगिता में फुटबॉल
सेंटर खरसावां ने एनबीएससी सरेंगदा को किया पराजित और सुभाष
एफसी चक्रधरपुर बनाम स्पोर्ट्स फाउंडेशन चक्रधरपुर का मैच रहा ड्रॉ
kharsawan
झारखंड फुटबॉल एसोसिएशन के निर्देशानुसार संचालित सरायकेला खरसावां जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा खरसावां के अर्जुना स्टेडियम में आयोजित जिला फुटबॉल लीग-2025 ”अर्जुना कप” फुटबॉल प्रतियोगिता के मंगलवार को खेले गए पहले मैच में रेजिडेंशियल फुटबॉल ट्रेंनिंग सेंटर खरसावां की टीम ने एन बी एस सी सरेंगदा की टीम को 8-1 से पराजित कर इस प्रतियोगिता में लगातार अपनी तीसरी जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही रेजिडेंशियल फुटबॉल ट्रेंनिंग खरसावां प्रतियोगिता में भाग लेने वाली 24 टीमों में सुपर लीग में पहुंचने वाली पहली टीम बनी। वहीं आज खेले गए सुभाष एफ सी चक्रधरपुर एवं देवेंद्र मांझी स्पोर्ट्स फाउंडेशन चक्रधरपुर का मैच 1-1 में ड्रॉ रहा। आज खेले गए मैच में फुटबॉल सेंटर की टीम ने मैच की शुरुआत से ही गोल की झड़ी लगा दी। मैच के तीसरे मिनट में ही रोहित हेंब्रम ने पहला गोल कर गोलों की शुरुआत की। मैच के 13 मिनट में समीर कुंकल ने डी एरिया में मिले खूबसूरत पास को गोल में तब्दील कर टीम का स्कोर 2-0 कर दिया। मैच के 18 मिनट में सुरेश ने स्कोर किया। मैच के 29 वें मिनट में रोहित ने अपना दूसरा गोल स्कोर किया जबकि सुरेश ने 31 में मिनट में एक खूबसूरत गोल कर अपने लिए दूसरा और टीम के लिए पांचवां गोल दाग दिया। मध्यांतर के पश्चात जैक जॉनसन टुडू ने मैच के 50 एवं 53 वें मिनट में गोल किया जबकि समीर कुंकल ने 61 वें मिनट में अपना दूसरा गोल दागकर अपनी टीम की जीत सुनिश्चित कर ली। सरेंगदा की टीम से एकमात्र गोल युवराज सिंह सरदार ने मैच के 52 वें में मिनट में एक गोल कर अपनी टीम को राहत दी थी। मंगलवार को खेले गए दूसरा मैच एक-एक पर ड्रॉ रहा। मैच के मात्र 5 वें मिनट में ही देवेंद्र मांझी स्पोर्ट्स फाउंडेशन के फारवर्ड मोहम्मद शाहिद ने एक गोल्डग कर अपनी टीम को बढ़ा दिला दी परंतु मैच के 22 वें मिनट में सुभाष एफ सी के सुनील सोय ने गोल कर अपनी टीम को बराबरी पर ला दिया। मध्यांतर के पश्चात दोनों टीमों ने कई अच्छे मूव बनाए। कई मौके मिलने के बावजूद भी दोनों टीम गोल करने में असफल रही। आज के मैच में रेफरी की भूमिका सुखदेव गौड़, समीर महतो, लक्ष्मण सरदार, विकास गोप, देवा लायक, दिकू हेंब्रम, नृपराज सिंहदेव, समीर महतो ने निभाई। वही इसी मैदान में आगामी 23 जुलाई को दोपहर 2 बजे पहला मैच सरना तारुप कांड्रा बनाम भूरसा राजनगर के बीच होगा। जबकि शाम 4 बजे दूसरा मैच आर एन स्पॉटिंग जुगीडीह बनाम डी के एम सी नारायण बेड़ा के बीच खेला जाएगा।
September 7, 2026 4: 38 am
Breaking
- 6 सितंबर को कुड़मि समाज ने मनाया काला दिवस, एसटी सूची में पुनः शामिल करने की उठी मांग, कुड़मि समाज के लिए 6 सितंबर एक गहरे दर्द और ऐतिहासिक अन्याय की स्मृति है-पंकज महतो
- खरसावां मे गुरु-शिष्य परंपरा को समर्पित विशेष समारोह का आयोजन, छऊ गुरुओं का सम्मान, गुरु ही कलाकार की प्रतिभा को देता है सही दिशा-सुखराम उरांव
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मना शिक्षक दिवस, “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमें सूचना देता है, शिक्षक हमें सोचना सिखाते हैं-अदिति कुमारी
- शिक्षक दिवस पर गुरुजनों को नमन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा खरसावां ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कूल,
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
