आदित्यपुर मे पति के अवैध संबंध के चलते पत्नी ने की थी निर्मम हत्या, गुप्तांग कांटा हथौड़ी से मारकर पति को मौत के घाट उतारा, आरोपी पत्नी गिरफ्तार,
Adityapur
आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत धीरजगंज मैदान के सामने गौरांग चंद्रमुखी के किराए के मकान में रहने वाले गिरिडीह जिला के उधनाबाद निवासी राजेश कुमार महथा की हत्या मामले में पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस पड़ताल में पता चला है कि मृतक का अन्य महिलाओं के साथ अवैध संबंध था जिसको लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था इसी के चलते बीते मंगलवार को मृतक की पत्नी ने आवेश में आकर अपने पति की हत्या कर दी थी। जिसमें पति के गुप्तांग को काट दिया था और किराए के मकान में कंस्ट्रक्शन साइट से हथोड़ा उठाकर जोरदार वार किया था। साथ ही अपने बच्चों को लेकर मौके से फरार हो गई थी। जिसे पुलिस ने गिरिडीह से गिरफ्तार कर लिया है। उक्त जानकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिला आरक्षी अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायक ने दी। इस दौरान एसडीपीओ समीर कुमार सवैया आदि उपस्थित थे।
मोहब्बत एक से होती है हजारों से नहीं
मृतक राजेश कुमार महथा और पत्नी के बीच दूसरे महिलाओं से अवैध संबंध को लेकर अक्सर विवाद होता था मृतक की पत्नी कहती थी मोहब्बत एक से होती है हजारों से नहीं, लेकिन मृतक के चाल चलन में सुधार नहीं हो रहा था नतीजा तन उसे जान गवानी पड़ी
