राजनगर मे गौड़ सेवा संघ के केंद्रीय समिति की बैठक में समाज के संविधान नवीकरण पर हुई चर्चा, गौड़ सेवा संघ के दिवंगत उपाध्यक्ष नीलसेन प्रधान को दी गयी श्रद्धांजलि
Rajnagar सरायकेला: राजनगर प्रखंड के सिजुलता स्थित गौड़ सेवा संघ के केंद्रीय कार्यालय में रविवार को समाज के केंद्रीय अध्यक्ष चतुर्भुज बारीक की अध्यक्षता में समाज की महत्वपूर्ण बैठक हुई. बैठक में सामाजिक बिंदुओं पर गहनता से परिचर्चा करते हुए गौड़ सेवा संघ के गठन के समय बनी समाज के संविधान का नवीकरण करने पर विचार विमर्श किया गया. बैठक में संकल्प दिवस व गौड़ जागरण रथ कार्यक्रम की चर्चा करते हुए समीक्षा की गई. बताया गया गौड़ जागरण रथ कार्यक्रम को लेकर समाज के लोगो में उत्साह व प्रभाव है और लोगों में सामाजिक जागरूकता लाने में गौड़ जागरूकता रथ कारगर साबित होगी. बैठक में समाज के स्थापना दिवस समेत आगामी कार्यक्रमो की रुपरेखा तैयार कर सफल बनाने का निर्णय लिया गया. बैठक के दौरान गौड़ सेवा संघ के केंद्रीय उपाध्यक्ष दिवंगत नीलसेन प्रधान के निधन पर गहरा शोक संवेदना प्रकट की गई साथ ही दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई. इस दौरान समाज के सभी पदाधिकारियों ने दिवंगत नीलसेन प्रधान के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी. मौके पर गौड़ सेवा संघ के केंद्रीय अध्यक्ष चतुर्भुज बारीक,महासचिव पीतोवास प्रधान,कृष्णा कुमार प्रधान,नागेश्वर प्रधान,नेबु प्रधान,भास्कर महाकुड़,चीनीवास् प्रधान,अभिमन्यु गोप,कृष्णा प्रधान,रूपन प्रधान,प्रह्लाद गोप,अजीत प्रधान,हरेकृष्ण प्रधान,गणेश गोप व श्यामसुंदर महाकुड़ समेत अन्य उपस्थित थे।
September 7, 2026 2: 20 am
Breaking
- 6 सितंबर को कुड़मि समाज ने मनाया काला दिवस, एसटी सूची में पुनः शामिल करने की उठी मांग, कुड़मि समाज के लिए 6 सितंबर एक गहरे दर्द और ऐतिहासिक अन्याय की स्मृति है-पंकज महतो
- खरसावां मे गुरु-शिष्य परंपरा को समर्पित विशेष समारोह का आयोजन, छऊ गुरुओं का सम्मान, गुरु ही कलाकार की प्रतिभा को देता है सही दिशा-सुखराम उरांव
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मना शिक्षक दिवस, “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमें सूचना देता है, शिक्षक हमें सोचना सिखाते हैं-अदिति कुमारी
- शिक्षक दिवस पर गुरुजनों को नमन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा खरसावां ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कूल,
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
