खरसावां में जिला फुटबॉल लीग-2025 प्रतियोगिता में जेएमबी कोचा ने एमएलसी भेलाईडीह को और माहिर एफसी सीनी ने किलर मेन बुरूडीह को किया पराजित
Kharsawan
झारखंड फुटबॉल एसोसिएशन के निर्देशानुसार संचालित सरायकेला खरसावां जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा खरसावां के अर्जुना स्टेडियम में आयोजित जिला फुटबॉल लीग-2025 ”अर्जुना कप” फुटबॉल प्रतियोगिता के रविवार को खेले गए पहले मैच में जे एम बी कोचा ने एम एल सी भेलाईडीह की टीम को 5-1 जबकि माहिर एफ सी सीनी ने किलर मेन बुरूडीह को 4-2 से पराजित कर प्रतियोगिता में अपनी-अपनी पहली जीत दर्ज की। मैच के पहले हॉफ के 12 वें मिनट में कोचा की टीम के रामप्रसाद सामड़ ने गोल कर अपनी टीम को बड़त दिला दी परंतु उनकी खुशी देर तक नहीं रही। मात्र एक मिनट पश्चात भेलाईडीह के राजू ने अपनी एक झन्नाटेदार शॉर्ट से गोल दागकर टीम को एक-एक के बराबरी पर ला दिया। मैच के 25 वें मिनट में कोचा के कृष्णा सामड ने गोल दागकर अपनी टीम को 2-1 की बढ़त दिला दी। मध्यांतर के पश्चात कोचा की टीम हावी रही और उनके खिलाड़ियों ने लगातार तीन दागकर स्कोर को 5-1 तक पहुंचा दिया। मैच के 41 में मिनट में संजय, 54 मिनट में रामप्रसाद सामड़ एवं मैच के 65 में मिनट में सूरज मुदईया ने गोल दाग के अपनी टीम की जीत सुनिश्चित कर ली। इस मैच का संचालन समीर महतो, संतोष महतो, कृष्णा पाडेया एवं लक्ष्मण सरदार ने किया। आज खेले गए दूसरे रोमांचक मैच में माहिर एफ सी ने जीत हासिल की। मैच के 20 वें मिनट में राजू बारी ने एवं 22 वें मिनट में सूरसिंह सामड ने गोल कर अपनी टीम को 2-0 की जी बढ़त दिला दी। मैच के 27 वें मिनट में किलर मेन बुरूडीह के टूनू सुंडी ने एक गोल कर अपनी टीम की वापसी की। मध्यांतर के पश्चात मैच के 41 पर मिनट में माहिर एफ सी के राजू बारी ने अपने लिए दूसरा और मैच के लिए तीसरा गोल दागा जबकि 48 में मिनट में विजय सोय ने गोल कर अपनी टीम की बढ़त को 4-1 तक पहुंचा दिया। मैच के 52 वें मिनट में किलर मेन के बबलू ने एक गोल कर बढ़त को कम किया। इस मैच में रेफरी की भूमिका सुखदेव गौड़, संतोष महतो, शंकर सरदार एवं कृष्ण पाड़ेया ने निभाई।
September 6, 2026 5: 09 pm
Breaking
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
- कुचाई के गोपीडीह में महिलाओं और युवाओं ने सीखा पेब्रिन रोग की जांच का हुनर, मेरा रेशम मेरा अभिमान 2.0 के तहत प्रशिक्षण, 35 किसानों ने माइक्रोस्कोप से किया रोग के बीजाणुओं की पहचान,
- बांकसाई गढ़ में वार्षिक जांताल पूजा 15 को
- भगवान श्रीकृष्ण गौड़ समाज के कुलदेवता है-शम्भुनाथ
- जिले की पुलिसिंग को मिली रफ्तार, बेड़े में शामिल हुईं 19 नई बोलेरो अब 38 बोलेरो और 26 बाइक से होगी पेट्रोलिंग, एसपी ने खुद स्टेयरिंग संभालकर किया गश्त का निरीक्षण
