राजनगर के अपराध की योजना बना रहे तीन युवकों गिरफ्तार
Rajnagar
सरायकेला खरसावां जिले के राजनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ईचा में अपराध की योजना बना रहे तीन युवकों को राजनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके पास एक अवैध पिस्तौल , 9 एमएम की एक जिंदा गोली, मोटरसाइकिल एवं चार मोबाइल बरामद किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में वीरेंद्र सिंह कुंतीया, पिंटू कुमार रक्षित एवं आकाश हेंब्रम शामिल है। पुलिस अधीक्षक ने अपने कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि तीनों के खिलाफ सरायकेला एवं पश्चिम सिंहभूम जिले में प्राथमिक की दर्ज हैं। तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
