कुकड़ू हाट मे जिप उपाध्यक्ष का ग्रामीणों ने किया पुतला दहन
Kukdu
चांडिल अनुमंडल के कुकड़ू हाट तोला में शुक्रवार को जिला परिषद उपाध्यक्ष मधुश्री महतो का कुकड़ू प्रखंड के विभिन्न गांवों के सैकड़ों ग्रामीणों ने पुतला दहन किया। ग्रामीणों ने मधुश्री महतो मुर्दाबाद का , मधुश्री महतो हाय हाय आदि नारे लगाते हुए पुतला दहन किया। आक्रोशित ग्रामीणों का आरोप है कि जिला परिषद उपाध्यक्ष मधुश्री महतो 12 जुलाई को चालान रहते हुए अपने पति और कुछ कार्यकर्ताओं के साथ नीमडीह थाना क्षेत्र के सीरूम में दो बालू लदे वाहन को पकड़ कर विभाग को सौंप दिया,जो सरासर ग़लत है। बताया गया कि यहां के बेरोजगार युवक बालू का कारोबार कर अपना भरण-पोषण करते हैं और जिप उपाध्यक्ष अपने खड़े रहकर वाहन पकड़ते हैं और अपना कमिशन मांगते हैं, जिसका हम सब विभिन्न गांवों के ग्रामीणों द्वारा विरोध प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया गया, आगे ओर चरण वद्ध आंदोलन किया जाएगा। वहीं ग्रामीण ने कहा कि मधुश्री महतो यहां के लोगों का रोजगार छीनने का काम कर रही है, क्या इसलिए उन्हें जिताया गया था। उन्होंने कहा कि गांव गांव जाकर जिप उपाध्यक्ष के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। वहीं ग्रामीणों ने जिप उपाध्यक्ष पर वाहन रोकने, चालक के साथ मारपीट करने एवं पैसा मांगने का भी आरोप लगाते हुए कहा कि हमलोग ट्रैक्टर का बैंक किस्त चुकाएंगे न उनको पैसा देंगे।
मौके पर सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।
