ईचागढ़ क्षेत्र में आकाशीय बिजली के चपेट में आने से दो महिला की मौत,
Ichagarh
ईचागढ़-सरायकेला-खरसावां जिला के ईचागढ़ थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक ही समय दो अलग-अलग गांवों में धान रोपाई करते दो महिला की बज्रपात से मौके पर ही मौत हो गई। जिसमें छोटा चुनचुड़ीया गांव के 33 वर्षीय मंगली महतो एवं टीकर गांव के 40 वर्षीय सारथी गोप बताया जा रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही ईचागढ़ एवं तिरूलडीह पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे एवं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार मृत दोनों महिलाएं अपने खेत में धान रोपाई कर रही थी,जहां भारी बारिश के साथ ठनका गिरने से दोनों महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ईचागढ़ थाना के एसआई विश्वजीत तिवारी ने बताया कि छोटा चुनचुड़ीया एवं टीकर में दो महिला की बज्र पात से मौत हो गई दोनों लाशों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई किया जा रहा है। वहीं पूर्व मुखिया भीष्म देव महतो ने आपदा प्रबंधन से दोनों मृतक के परिजनों को यथा शीघ्र मुआवजा देने का मांग किया है।
