चांडिल मे जलजमाव बना जानलेवा, एक व्यक्ति की डूबने से मौत,
Chandil
चाडिल थाना क्षेत्र के जलजमाव एक गंभीर समस्या बन गया है। टाटा हाईवे होटल के पीछे लंबे समय से जमा पानी अब जानलेवा साबित हो रहा है। सुबह स्थानीय लोगों ने एक व्यक्ति का शव पानी में तैरता देखा और तुरंत प्रशासन को सूचना दी।
सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चांडिल थाना प्रभारी ड़िलशन बिरुवा ने पोस्टमार्टम होने के बाद ही बताया जा सकता है प्राथमिक जांच में लगता है कि व्यक्ति डूबने से मौत प्रतीत हो रही है, विस्तृत जांच जारी है। आसानबनी पंचायत के उप मुखिया प्रदीप महतो ने बताया की यह मृत व्यक्ति बोड़ाम थाना अंतर्गत सीमागोड़ा गांव के बताया जा रहा है
स्थानीय लोगों ने बताया कि यह जलजमाव पिछले कई महीनों से बना हुआ है और प्रशासन की ओर से इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। कुछ दिनों पहले अनुमंडल पदाधिकारी और अंचल अधिकारी ने स्थल का निरीक्षण किया था, लेकिन अब तक जल निकासी की कोई व्यवस्था नहीं की गई। लोगों का कहना है कि इस स्थिति में वे नरक जैसी जिंदगी जीने को मजबूर हैं।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से एक बार फिर अपील की है कि जल्द से जल्द जल निकासी की व्यवस्था की जाए ताकि इस प्रकार की दुखद घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
