कूचाई स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2025 के तहत हुई कार्यशाला,
पंचायती राज पदाधिकारियों को दी गई महत्वपूर्ण जानकारियाँ
kuchai
कुचाई प्रखंड सभागार में प्रखंड विकास पदाधिकारी साधुचरण देवगम की अध्यक्षता में स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2025 से संबंधित एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला स्तर से आईईसी एवं एसएलडब्लूएम सीयूएम-सी के जिला समन्वयक के द्वारा प्रतिभागियों को स्वच्छ सर्वेक्षण के विभिन्न मापदंडों, मूल्यांकन प्रक्रिया एवं आवश्यक तैयारियों के विषय में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों को बताया गया कि स्वच्छता की सतत निगरानी, जन-सहभागिता, ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन, साफ-सफाई की स्थिति, जन-जागरूकता अभियानों आदि को कैसे प्रभावी बनाया जा सकता है ताकि जिले को राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर रैंक प्राप्त हो सके। इस कार्यशाला में कूचाई खंड विकास पदाधिकारी साधुचरण देवगम, उप प्रमुख सुखदेव सरदार, सांसद प्रतिनिधि मान सिंह मुंडा, पंचायत प्रतिनिधि, बीपीओ, पंचायत सचिव, रोजगार सेवक, जलसहिया, मुखिया समेत अन्य संबंधित कर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी ने सभी उपस्थित पदाधिकारियों व कर्मियों से अपील की कि वे अपने-अपने स्तर से सक्रिय भूमिका निभाते हुए पंचायत क्षेत्र को स्वच्छ एवं सशक्त बनाने में योगदान दें। साथ ही यह भी कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण के लिए समयबद्ध एवं सामूहिक प्रयास आवश्यक है, जिससे न केवल स्वच्छता में सुधार होगा, बल्कि पंचायतों की रैंकिंग भी सुदृढ़ होगी।
September 7, 2026 1: 25 am
Breaking
- 6 सितंबर को कुड़मि समाज ने मनाया काला दिवस, एसटी सूची में पुनः शामिल करने की उठी मांग, कुड़मि समाज के लिए 6 सितंबर एक गहरे दर्द और ऐतिहासिक अन्याय की स्मृति है-पंकज महतो
- खरसावां मे गुरु-शिष्य परंपरा को समर्पित विशेष समारोह का आयोजन, छऊ गुरुओं का सम्मान, गुरु ही कलाकार की प्रतिभा को देता है सही दिशा-सुखराम उरांव
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मना शिक्षक दिवस, “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमें सूचना देता है, शिक्षक हमें सोचना सिखाते हैं-अदिति कुमारी
- शिक्षक दिवस पर गुरुजनों को नमन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा खरसावां ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कूल,
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
