खरसावां में जिला फुटबॉल लीग-2025 प्रतियोगिता में
दीनबंधु एफसी चक्रधरपुर ने सरमाली को और तुड़ियान एफ
सी खरसावां ने जिया ब्रदर्स सीनी पर किया जीत दर्ज
kharsawan झारखंड फुटबॉल एसोसिएशन के निर्देशानुसार संचालित सरायकेला खरसावां जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा खरसावां के अर्जुना स्टेडियम में आयोजित जिला फुटबॉल लीग-2025 ”अर्जुना कप” फुटबॉल प्रतियोगिता के शनिवार को खेले गए पहले मैच में दीनबंधु एफ सी चक्रधरपुर ने डी एस ब्रदर्स सरमाली को 2-0 से पराजित कर अपनी पहली जीत दर्ज की जबकि दूसरे मैच में तुड़ियान एफ सी खरसावां ने जिया ब्रदर्स सीनी पर 3-0 से धमाकेदार जीत दर्ज की। विजयी टीम की ओर से विजय गोप ने 2 जबकि कुंवर सिंह हेंब्रम ने 1 गोल दागे। खरसावां के अर्जुना स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में दीनबंधु क्लब चक्रधरपुर ने तेज शुरुआत की एवं दो गोली स्कोर कर अपनी जीत सुनिश्चित कर ली। इस मैच का संचालन विकास कुमार, अनुराग सोय, विशाल गोप एवं तपन नायक ने किया। जबकि सिनी और तूड़ीयान के बीच खेले गए मैच में रैफरी की भूमिका संतोष महतो, समीर नायक, एन के सिंहदेव और रोहित हेंब्रम ने निभाई। वही इसी मैदान में आगामी 14 जुलाई को पहला मैच एम एल सी भेलाईडीह सीनी बनाम किलर मेन बुरूडीह के बीच दोपहर 2 बजे एवं दूसरा मैच माहिर एफ सी नयाडीह बनाम जे एम बी कोचा के बीच शाम 4 बजे होगा।
September 7, 2026 6: 01 am
Breaking
- 6 सितंबर को कुड़मि समाज ने मनाया काला दिवस, एसटी सूची में पुनः शामिल करने की उठी मांग, कुड़मि समाज के लिए 6 सितंबर एक गहरे दर्द और ऐतिहासिक अन्याय की स्मृति है-पंकज महतो
- खरसावां मे गुरु-शिष्य परंपरा को समर्पित विशेष समारोह का आयोजन, छऊ गुरुओं का सम्मान, गुरु ही कलाकार की प्रतिभा को देता है सही दिशा-सुखराम उरांव
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मना शिक्षक दिवस, “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमें सूचना देता है, शिक्षक हमें सोचना सिखाते हैं-अदिति कुमारी
- शिक्षक दिवस पर गुरुजनों को नमन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा खरसावां ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कूल,
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
