धनबाद के पूर्व सांसद स्वर्गीय चंद्रशेखर दुबे के निधन
पर खरसावां श्री परशुराम शक्ति सेना की शोक सभा, दो मिनट
मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना,
kharsawan खरसावां के श्री श्री 108 मां बसंती मंदिर के प्रांगण में झारखंड के पूर्व मंत्री सह धनबाद के पूर्व सांसद व मजदूरों के मसीहा ब्राह्मण शिरोमणि स्वर्गीय चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे के निधन पर एक शोक सभा का आयोजन केंद्रीय उपाध्यक्ष सुशील सारंगी की अध्यक्षता में की गई। लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। मौके पर श्री सारगी ने कहा कि विगत 10 जुलाई को झारखंड की धरती में अपना बहुमूल्य रत्न खो दिया। स्वर्गीय चंद्रशेखर दुबे ने अपने पूरे जीवन काल में सिर्फ और सिर्फ लोगों की सेवा की है। समाज के हर तबके के जरूरतमंदों खासकर मजदूरों के हक और आवाज के लिए वै सदैव खड़े रहते थे। उन्होंने मजदूरों के हक के लिए बहुत से आन्ंदोलन कर लडाई लड़ी और उसमें सफल हुए। वह इंटर के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रहे। उन्होने कहा कि श्री दुबे ने कहा कि ग्रामीण विकास मंत्री रहते हुए उन्होंने झारखंड के ग्रामीण क्षेत्रो के लिए बहुत से काम किए। उन्होंने धनबाद लोकसभा का भी प्रतिनिधित्व किया।। तत्पश्चात सरायकेला खरसावां जिला कमेटी के विस्तार पर चर्चा की गई। इस दौरान श्री परशुराम शक्ति सेना के खरसावां कमेटी विस्तार पर चर्चा की गई। जिसमें समाज के लिए समर्पित लोगों को जिम्मेदारी देने, ब्राह्मण समाज के हित में कार्य किया जाएगा। इस दौरा मुख्य रूप से केंद्रीय उपाध्यक्ष सुशील सारंगी ,जिला सचिव विप्लव कुमार पाणी, सुजित हाजरा, सरोज मिश्रा, तरुण पाणी, प्रवीण सारंगी, रूप रंजन नंदा, रूपेश कुमार नंदा, संजय कुमार पति, सुनील दास, रघु पति आदि ब्राह्मण समाज के लोग उपस्थित थे।
September 7, 2026 12: 57 am
Breaking
- 6 सितंबर को कुड़मि समाज ने मनाया काला दिवस, एसटी सूची में पुनः शामिल करने की उठी मांग, कुड़मि समाज के लिए 6 सितंबर एक गहरे दर्द और ऐतिहासिक अन्याय की स्मृति है-पंकज महतो
- खरसावां मे गुरु-शिष्य परंपरा को समर्पित विशेष समारोह का आयोजन, छऊ गुरुओं का सम्मान, गुरु ही कलाकार की प्रतिभा को देता है सही दिशा-सुखराम उरांव
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मना शिक्षक दिवस, “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमें सूचना देता है, शिक्षक हमें सोचना सिखाते हैं-अदिति कुमारी
- शिक्षक दिवस पर गुरुजनों को नमन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा खरसावां ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कूल,
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
