बोतल बम हमले के मुख्य आरोपी करण बेदिया गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया
Adityapur आदित्यपुर : सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र में एमटीसी बिल्डिंग के पीछे हुए बोतल बम हमले के आरोपी करण बेदिया उर्फ फंटूश (36 वर्ष) को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। आरोपी पर आदित्यपुर थाना कांड संख्या 111/2024 (धारा 307/34 भा.दं.वि. एवं 3/4 विस्फोटक अधिनियम) के तहत मामला दर्ज था। घटना 09 अप्रैल 2024 की रात की है जब करण बेदिया ने अजय प्रताप सिंह पर बोतल बम से जानलेवा हमला किया था। तब से वह फरार चल रहा था। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी को बेलडीह बस्ती से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।
September 7, 2026 12: 58 am
Breaking
- 6 सितंबर को कुड़मि समाज ने मनाया काला दिवस, एसटी सूची में पुनः शामिल करने की उठी मांग, कुड़मि समाज के लिए 6 सितंबर एक गहरे दर्द और ऐतिहासिक अन्याय की स्मृति है-पंकज महतो
- खरसावां मे गुरु-शिष्य परंपरा को समर्पित विशेष समारोह का आयोजन, छऊ गुरुओं का सम्मान, गुरु ही कलाकार की प्रतिभा को देता है सही दिशा-सुखराम उरांव
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मना शिक्षक दिवस, “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमें सूचना देता है, शिक्षक हमें सोचना सिखाते हैं-अदिति कुमारी
- शिक्षक दिवस पर गुरुजनों को नमन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा खरसावां ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कूल,
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
