गोइलकेरा-मनोहरपुर मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा, गर्भवती महिला की मौत, चार घायल
Chaibasa पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोइलकेरा-मनोहरपुर मुख्य मार्ग पर पटनीया के समीप गुरुवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना में पांच माह की गर्भवती महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतका की पहचान सलोमी चेरवा के रूप में की गई है जो गर्भवती थी। घायलों में मार्कश चेरवा, 5 वर्षीय एंबीजीलिना चेरवा, 2 वर्षीय बिराज चेरवा और 55 वर्षीय सनारती लुगुन शामिल हैं। सभी को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा उस समय हुआ जब ओडिशा नंबर की एक तेज रफ्तार पिकअप वैन (संख्या ओडी14एजी-5746) पटनीया मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गई। वाहन में सवार सभी लोग एक ही परिवार के सदस्य बताए जा रहे हैं जो किसी निजी कार्य से जा रहे थे। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया। मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। स्थानीय लोगों ने सड़क की खराब हालत और तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण नहीं होने को हादसे का कारण बताया है। हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है।
April 24, 2026 4: 37 am
Breaking
- सरायकेला में खेल सुविधाओं का विस्तार, नए कोर्ट और “खेल बैंक” का हुआ शुभारंभ
- खरसावां में कुड़मालि साहित्यकार लक्ष्मीकांत मुतरुआर की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई, वे केवल एक साहित्यकार नहीं, बल्कि उनका योगदान समाज के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा-सुनील,
- सरायकेला एसडीओ ने कुचाई कल्याण अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी, मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने का दिया निर्देश,
- कुचाई के बिरहोर गांव जोड़ासारजम में “सुजल स्वच्छ संवाद” कार्यक्रम संर्पन्न, प्रत्येक ग्रामीणो को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करना प्राथमिकता- उपायुक्त
- जिले के विभिन्न गांवो में डायन प्रथा पर नुक्कड़ नाटक कर लोगों को किया जागरूक, यदि कोई बीमारी को डायन प्रथा से जोड़ता है तो यह महज अंधविश्वास है, इससे दूर रहने की अपील,
- जयपुर और बाघमुण्डी के जनता अपना भविष्य के लिए वोट करें- जयराम महतो *जयपुर- बाघमुण्डी की जनता टीएमसी- बीजेपी के जंगल राज और डर राज को एक साथ अलविदा कहने को तैयार- देवेन्द्र नाथ महतो ।*
- सरायकेला-खरसावां की नई एसपी निधि द्विवेदी से AISMJWA प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार मुलाकात
- आयुष ग्राम रघुनाथपुर में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 41 ग्रामीणों की निःशुल्क जांच एवं होमियोपैथी औषधि वितरण…*
