खरसावां में स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत स्वच्छ
सर्वेक्षण ग्रामीण-2025 पर प्रखंड स्तरीय कार्यशाला, स्वच्छता
व्यवहार को जन-जन तक पहुंचाना उदेश्य है-बीडीओ
kharsawan खरसावां प्रखंड मुख्यालय के सभागार में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2025 पर आधारित प्रखंड स्तरीय कार्यशाला का आयोजन प्रखंड बिकास पदाधिकारी प्रधान माझी की अध्यक्षता में की गई। मौके पर श्री माझी ने कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2025 का सर्वे कार्य किया जाना है। जिसमें गांव, ब्लॉक स्तर पर स्वच्छता के विभिन्न मानकों पर रैंकिंग निर्धारित की जायेगी। उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया का मकसद केवल रैंकिंग प्राप्त करना नहीं है, बल्कि स्थायी स्वच्छता व्यवहार को जन-जन तक पहुंचाना भी है।

वही पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कनिया अभियता अश्वनी सरदार ने बताया कि ने बताया कि स्वतंत्र एजेंसी एएमएस की ओर से स्वच्छता सर्वेक्षण निर्धारित नियम के अनुसार जून से अगस्त तक किया जाएगा। इसके अंतर्गत स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण), पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के तहत ग्राम स्तर पर साफ-सफाई तथा स्वच्छता में किए गए कार्यों का अवलोकन करेंगे। स्वच्छ सर्वेक्षण के लिए कुल एक हजार अंक का प्रावधान है। जिसमें सिटिजन फीडबैक 100 अंक, सर्विस लेवल प्रोग्रेस 240, डायरेक्ट ऑब्जर्वेशन 540 एवं ऑब्जर्वेशन ऑफ प्लांट के लिए 120 अंक निर्धारित किया गया है। कार्यशाला में उक्त सभी बिंदुओं पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी। साथ ही जल जीवन मिशन के तहत सभी जलसहिया को वृहत ग्रामीण जलापूर्ति योजना एवं एकल ग्रामीण जलापूर्ति योजना के बारे में विशेष जानकारी दी गयी। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण चरण-टू के तहत नाडेप, सोकपिट, वर्मी कंपोस्ट फिट, पंचायत स्तर पर बने हुए प्लास्टिक सेग्रीगेशन सेट को उपयोग करने के लिए सभी जलसहिया को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। इस दौरान कार्यशाला में मुख्य रूप से बीडीओ प्रधान माझी, कनिया अभियता अश्वनी सरदार, बीपीआरओ दीपक उरावं, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के ब्लोक कोडिनेटर जिलाउल हक, ब्लोक कोडिनेटर रशिकन टोपनो, जयनती टोपनो, मुखिया सुनिता तापे, मुखिया रेश्मी सोय, मुखिया सुनिता मुंडारी, मुखिया नागेश्वरी हेम्ब्रम, मुखिया ईन्द्रजीत उंराव, मुखिया बिशुलाल मांझी, मुखिया रूईबारी माझी सहित जलसहिया आदि उपस्थित थे।
