रांची मे सरायकेला के कलाकारों ने भव्य छऊ नृत्य की दी प्रस्तुति,
Seraikella सरायकेला।अनुसूचित क्षेत्रों में ग्राम सभा के अधिकार एवं जिम्मेदारी विषय पर प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम रांची के केंद्रीय प्रशिक्षण संस्थान हेहल में आयोजन किया गया। जिसमें सरायकेला छऊ नृत्य पेश किया गया।
सरायकेला की छऊ नृत्य प्रतिष्ठान ‘आचार्य छऊ नृत्य विचित्रा’ के सहायक निदेशक रंजीत कुमार आचार्य के नेतृत्व में सरायकेला के कलाकारों ने सरायकेला शैली छऊ नृत्य पेश किया। रंजीत कुमार आचार्य ने बताया कि गुरुवार को भी यह कार्यक्रम चलेगी।
