खरसावां में जिला फुटबॉल लीग-2025 ”अर्जुना कप” का
शुरू, सुभाष क्लब चक्रधरपुर और में रेसिडेंशियल फुटबॉल ट्रेंनिंग
सेंटर खरसावां ने अपने अपने मैच जीत का किया आगाज
kharsawan jharझारखंड फुटबॉल एसोसिएशन के निर्देशानुसार संचालित सरायकेला खरसावां जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा खरसावां के अर्जुना स्टेडियम में आयोजित जिला फुटबॉल लीग-2025 ”अर्जुना कप” फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू हो चुका है। बुधवार को फुटबॉल प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सचिव मो दिलदार व पिनाकी रंजन ने खिलाडियो से परिचय प्राप्त कर एवं फुटबॉल को किक मारकर किया।

जिला फुटबॉल लीग के अर्जुना कप के उदघाटन मैच सुभाष क्लब चक्रधरपुर और एनबीएससी सरेंगदा बीच खेला गया। जिसमें एनबीएससी सरेंगदा को 6-0 से पराजित कर सुभाष क्लब चक्रधरपुर की टीम जीत का आगाज किया। जबकि जिला फुटबॉल लीग के दूसरे मैच में रेसिडेंशियल फुटबॉल ट्रेंनिंग सेंटर खरसावां बनाम देवेंद्र मांझी स्पोर्ट्स फाउंडेशन चक्रधरपुर बीच खेला गया।
जिसमें देवेंद्र मांझी स्पोर्ट्स फाउंडेशन चक्रधरपुर को 3-0 से पराजित कर में रेसिडेंशियल फुटबॉल ट्रेंनिंग सेंटर खरसावां जीत का आगाज किया। पहले जिला फुटबॉल लीग मैच के पहले हॉफ में सुभाष क्लब चक्रधरपुर के गोपाल गोप की गोल के बदौलत ने 1-0 बढत हासिल कर ली थी। मैच का दूसरा गोल राखी लोवादा, तीसरा गोल बासु लाल सोय, चौथा गोल राहुल सोय, पांचवां गोल सुनील सोय जबकि छठा और अंतिम गोल लड्डू सोय ने कर जीत का आगाज किया। जबकि एनबीएससी सरेंगदा के खिलाडियों को कई अच्छे मुव मिले लेकिन गोल करने में असफल रहे। जिला फुटबॉल लीग अर्जुना कप के तहत खेले गए आज दूसरे मैच में रेसिडेंशियल फुटबॉल ट्रेंनिंग सेंटर खरसावां की टीम ने देवेंद्र मांझी स्पोर्ट्स फाउंडेशन चक्रधरपुर को 3-0 से पराजित कर जीत दर्ज की। मैच के पहले हॉफ में रोहित हेंब्रम ने जबकि दूसरे हाथ में सोमचंद मारडी ने अपनी टीम के लिए एक-एक गोल दागा। अंतिम समय में चंद्रमोहन सोय ने अपना पहला और टीम के लिए तीसरा गोल दागकर अपनी टीम की जीत सुनिश्चित कर ली। पहले मैच में रेफरी की भुमिका अनुराग सोय, विकास कुमार, विशाल गोप और तपन नायक एवं दूसरे मैच में रेफरी की भूमिका वीरेन पाल संतोष महतो समीर महतो एवं एन के सिंहदेव ने निभाई। गुरूवार को इसी मैदान में दोपहर 2 बजे से आर एन स्पोटिंग जुगीडीह बनाम सरना तराड काड्रा के बीच खेला जाएगा। जबकि शाम 4 बजे से एसएससी 369 भूरसा राजनगर बनाम डीकेएमसी नारायणबेडा खेला जाएगा।
