जिले के कांड्रा मे दो टेलर की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर,चालक केबिन में फंसा, हाइड्रा की मदद से केविन में फंसे चालक को निकाला,
Kandra सरायकेला खरसावां जिले में सड़क हादसों का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार की सुबह कांड्रा थाना अंतर्गत सेन इंटरनेशनल स्कूल के समीप दो टेलर की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।

जिससे आसपास के क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई, टक्कर इतनी जोरदार थी कि चालक केबिन में ही फंस गया था, जहां स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने हाइड्रा की मदद से केविन में फंसे चालक को निकाला। मिली जानकारी के अनुसार सरायकेला से कांड्रा की ओर आ रही ट्रेलर में आयरन ओर लदा था, वहीं दूसरी टेलर खाली था, जहां तेज रफ्तार होने के कारण जा टकराई। जिससे कई घंटे तक सड़कों पर वाहन की लंबी कतार लगी रही। हालांकि, यातायात ज्यादा देर तक बाधित न हो पुलिस द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
