नीमाडीह के रघुनाथपुर में पति और पत्नी का मारपीट का मामला तूल पकड़ा, महिला ने अपने पति एवं बाइक के पीछे बैठी महिला को चप्पलों से पीटा, वीडियो वायरल,
Nimdih सरायकेला खरसावां जिले के निमाडीह थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर में पति और पत्नी का मारपीट का मामला तूल पकड़ने लगा है। जहां एक महिला ने अपने पति एवं मोटरसाइकिल में पीछे बैठी महिला को बीच सड़क पर चप्पलों से पिटाई कर दी है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। घटना में शामिल महिला की पहचान खरसावां प्रखंड की बुरुडीह पंचायत में कार्यरत कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर सचिता दास के रूप में हुई है। संचित दास ने नीमडीह थाना में अपने पति जितेंद्र नाथ दास, ससुर एवं मैसूर के ऊपर मानसिक प्रताड़ना, शारीरिक प्रताड़ना एवं दहेज के लिए प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगाई हैं।

संचित दास ने जानकारी दी कि उनके पति जितेंद्र नाथ दास से 6 साल पूर्व हिंदू रीति रिवाज के साथ शादी हुआ था। शादी के 4 साल बीत जाने के बाद पति का रवैया में बदलाव देखने को मिला। जहां छोटे-छोटे बातों में लड़ाई झगड़ा करने लगे। दहेज के नाम पर ससुर से 2 लाख रुपए की मोटरसाइकिल खरीदने की मांग किया था, नहीं मिलने पर शारीरिक प्रताड़ित करना एवं मारपीट करने लगे थे। महिला ने आरोप लगाया कि मामला इतने में ही शांत नहीं हुआ, जितेंद्र नाथ दास 6 जुलाई को लड़की के साथ शादी रचाकर उसे अपने घर लेकर आ गया था । जब मैंने उसका विरोध किया तो पति के साथ ससुर,भैसुर एवं घर वाले मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया। साथ ही पति ने कहा कि इस लड़की के साथ शादी रचाया हूं, अगर तुम्हें यहां रहना है तो तुम्हें इसके साथ ही रहना पड़ेगा। तत्पश्चात पीड़ित महिला अपने चार साल की बच्ची के साथ न्याय के लिए थाना पहुंची,जहां उन्होंने अपने पति के विरुद्ध लिखित आवेदन दिया।

इस संदर्भ में जितेंद्र नाथ दास से बात की गई तो उन्होंने अलग ही कहानी बयां की। उन्होंने बताया कि बीते 6 जुलाई को सविता मैडम को बलरामपुर बाजार लेकर गया था, जहां लौटते समय उसकी पत्नी पीछा करते आ पहुंची। जितेंद्र ने दावा किया हैं कि उसकी पत्नी ने सविता और उसे बीच सड़क पर अपने भाई और अन्य साथी के साथ मिलकर बुरी तरह पीटा है। जितेंद्र के अनुसार घर लौटने के बाद उसकी पति ने उसे पीटा, जिससे उसका ब्लड प्रेशर बढ़ गया मामले को शांत करने के उद्देश्य से सविता हेंब्रम के माथे पर सिंदूर लगा दिया, जिससे स्थिति और बिगड़ गई। इसके बाद उसकी पत्नी थाने जाकर उस पर केस दर्ज करवाने चली गई।
