चक्रधरपुर के पोटका में तीन दिवसीय छऊ नृत्य सह मेला संपन्न, जमीन उपलब्ध कराए पोटका में कराएंगे चबूतरे का निर्माण- जोबा मांझी
Chakradharpur
चक्रधरपुर के घूरती रथ यात्रा के मौके पर चक्रधरपुर नगर परिषद क्षेत्र के हो साईं पोटका में तीन दिवसीय छऊ नृत्य सह मेला का आयोजन किया गया।
मंगलवार को समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सिंहभूम की सांसद जोबा माझी उपस्थित रही। इस मौके पर भालुपानी, हथिया समेत अन्य गांव के कलाकारों ने छऊ नृत्य की प्रस्तुति दी। करीब दो घंटे तक सांसद जोबा माझी ने छऊ नृत्य का आनंद उठाया। इस मौके पर सांसद ने कलाकारों की प्रशंसा करते हुए कहा गांव स्तर पर भी कई प्रतिभाशाली कलाकार हैं। कहा ऐसे आयोजन से गांव स्तर पर छिपे कलाकारों को प्रतिभा दिखाने का अवसर प्राप्त होता हैं।
उन्होंने आयोजन समिति और ग्रामीणों से कहा पोटका में जमीन उपलब्ध कराने पर यहां शेड सहित चबूतरे का निर्माण कराया जाएगा, ताकि यहां किसी तरह के आयोजन या कार्यक्रम के लिए मंच की कमी महसूस नहीं हो।
सांसद ने छऊ के संबंध में कहा यह हमारी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा हैं। छऊ नृत्य का आयोजन विभिन्न अवसरों पर राजा-महाराजा के दौर से होता आ रहा है। उस अवसर पर पूर्व वार्ड पार्षद कालिया जामुदा, गोपीनाथ चाकी, लखन जामुदा, तुरी कुंटिया, दीपक जामुदा, एबन दोगो, वीरू जामुदा, बिरसा दोगों, राम बोदरा, प्रदीप तांती, सावन जामुदा, बबलू जामुदा समेत काफी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे।
September 6, 2026 4: 12 pm
Breaking
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
- कुचाई के गोपीडीह में महिलाओं और युवाओं ने सीखा पेब्रिन रोग की जांच का हुनर, मेरा रेशम मेरा अभिमान 2.0 के तहत प्रशिक्षण, 35 किसानों ने माइक्रोस्कोप से किया रोग के बीजाणुओं की पहचान,
- बांकसाई गढ़ में वार्षिक जांताल पूजा 15 को
- भगवान श्रीकृष्ण गौड़ समाज के कुलदेवता है-शम्भुनाथ
- जिले की पुलिसिंग को मिली रफ्तार, बेड़े में शामिल हुईं 19 नई बोलेरो अब 38 बोलेरो और 26 बाइक से होगी पेट्रोलिंग, एसपी ने खुद स्टेयरिंग संभालकर किया गश्त का निरीक्षण



