इंस्पेक्टर अजय कुमार को डीएसपी पद पर मिली प्रोन्नति, एसपी ने बैज लगाकर किया सम्मानित,
Seraikella झारखंड सरकार के गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के आलोक में पुलिस निरीक्षक-सह- यातायात थाना प्रभारी अजय कुमार को राज्य पुलिस सेवा में पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) पद पर प्रोन्नति प्रदान की गई है। इस क्रम में सोमवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सरायकेला एवं पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), सरायकेला खरसावां की उपस्थिति में पुलिस अधीक्षक द्वारा पिपिंग सेरेमनी का आयोजन कर अजय कुमार को सम्मानित किया गया। पिपिंग सेरेमनी के दौरान उन्हें पुलिस उपाधीक्षक की नई रैंक से अलंकृत किया गया। मौके पर अन्य पुलिस पदाधिकारी और जवान भी उपस्थित रहे। समारोह के दौरान डीएसपी अजय कुमार को बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।
June 16, 2026 4: 38 pm
Breaking
- सरायकेला के मुरुप में राजो संक्रांति पर छऊ नृत्य महोत्सव, ढोल-नगाड़ों की गूंज और कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को देर रात तक बांधे रखा,
- खरसावां के देहरीडीह में हुई वार्षिक छऊ नृत्य प्रदर्शनी, शिकारी परंपरा पर आधारित सबर नृत्य को भी दर्शकों ने सराहा राधा-कृष्ण व हर-पार्वती नृत्य से कलाकारों ने वाहवाही बटोरी,
- कुचाई के सियाडीह मे रजो पर्व पर हुई सांस्कृतिक छऊ नृत्य, विधायक ने किया विधिवत उद्घाटन, छऊ हमारी सांस्कृतिक विरासत का अनमोल धरोहर है-गागराई
- खरसावां के गितीलता में धार्मिक अनुष्ठानों के बीच रोजो मेला संपन्न् शिव भक्तों ने भोलेनाथ के जकारें लगाते हुए जलती अंगारों पर नंगे पाव चलकर दिखाई भक्ति में शक्ति
- गम्हरिया हाट-बाजार में मल्टीस्टोरीज मार्केट कॉम्प्लेक्स का होगा निर्माण -सांसद जोबा माझी ने सीओ, नगर निगम के साथ बैठक में बाजार समिति को दिया हाट बाजार की जमीन स्थानांतरण का आदेश
- ट्रेन से गांजा तस्करी करने वाला युवक गिरफ्तार, एक किलो से अधिक गांजा बरामद
- खरसावां के पतपत में इंडीजीनस यात्रा के तहत जल, जंगल, जमीन और जीवन पर सामुदायिक मंथन, गांव के विकास और बेहतर भविष्य पर बनाइ रणनीति,
- विश्व रक्तदान दिवस पर डॉ. बिनय कुमार सिंह ने दिया प्रेरणादायी संदेश, 160 बार रक्त एवं प्लेटलेट दान कर पेश की मिसाल
