चांडिल वासियों क़े वाईपास एनएच 18 (32)रास्ता नही खोलने से राहगीर को लंबी समय तक फंसे रहने पर मजबूर,
Seraikella टाटा रांची मुख्य राज्य मार्ग को जोड़ने वाले सड़क चांडिल बाईपास एनएच 18 यानी 32 पर सड़क चालू नही होने पर चांडिल बाजार मे हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती हैं।
जिससे यात्रियों एंब राहगीर के साथ चांडिल के आम दुकानदारों मे आक्रोश हैं। 26 मई को केंद्रीय रक्षा मंत्री संजय सेठ ने चांडिल बाईपास निरिक्षण क़े दौरान एनएचआई क़े अधिकारी को 15 जून तक बाईपास सड़क चालू कराने का निर्देश दिया था। परन्तु आदेश क़े बावजूद जून माह मे एनएचआई द्वारा चांडिल बाईपास चांडिल पुरुलिया राज्य मार्ग सड़क चालू नही कराई जा सकी।…?जिसे प्रतिदिन घंटों घंटों तक सड़क पर लंबी कतार बंध गाड़िया देखने को मिलता ।
चांडिल दुकानदारों एंब गाड़ी चालक का कहना हैं कि सड़क मे वाहनों की जाम हमेशा लग जाते जिसके कारण समय पर गाड़ी को नहीं पहुंच जाते जिसे मालिक से बाते सुनना पड़ता ।
वही दुकान में समान की खरीदारी करने के समय । ग्राहकों को दो चक्का चार चक्का पार्किंग करने मे जगह नही होने कारण इसका सीधा प्रभाव व्यवसायियों क़े व्यवसाय पर पड़ रहा हैं।
अन्य मौसम मे तो ग्राहक आ भी जाते थे, लेकिन जब से बारिश शुरू हुई हैं तब से ग्राहक आना बंद हो गया हैं। नाली का गंदा पानी सड़क पर बह रही है।
स्कूली बच्चे और गंभीर मरीजों हो रहे परेशान ।
स्थानियों लोगों का कहना हैं कि मुख्य सड़क होने क़े कारण बड़ी संख्या मे स्कूली बच्चों का आना -जाना होता हैं। चांडिल बाजार घंटों तक जाम रहता हैं, जिससे स्कूली बच्चों का गाड़ी आवागमन क़े लिए बाधित हो रहा हैं। संपन्न परिवार क़े लोगों ने दो चक्का वाहन से बच्चों को स्कूल पहुंचा रहें हैं, और जिनके घर मे कोई अन्य सदस्य नही होने क़े कारण बच्चों को पैदल ही स्कूल पहुंचते हैं। ऐसे बच्चों क़े लिए बारिश मे सड़क पर नाली का जमा गंदा पानी से होकर गुजरना पड़ता हैं। गंभीर मरीज ससमय अस्पताल नही पहुंचने से रास्ते मे दम तोड़ देता हैं।
इस मामले को लेकर नीमडीह प्रखंड और चांडिल प्रखंड क़े ग्रामीणों मे स्थानीय विधायक, सांसद एवं एन एच आई ए के प्रति नाराजगी देख गया ।
