दिल्ली में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर झामुमों
नेता दिशोम गुरु शिबू सोरेन के स्वास्थ्य की ली जानकारी,
भगवान से जल्द स्वस्थ होने की कामना,
Delhi झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के वरिष्ठ नेताओं और जनप्रतिनिधियों का एक प्रतिनिधिमंडल दिल्ली में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भेंट कर दिशोम गुरु शिबू सोरेन के स्वास्थ्य की जानकारी ली। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बताया कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन की तबीयत अब पहले से काफी बेहतर है और वे धीरे-धीरे स्वस्थ हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि गुरुजी शीघ्र स्वस्थ होकर फिर से झारखंड की जनता के बीच आएंगे। झारखंड के करोड़ों लोगों की दुआओं और प्रार्थनाओं का असर हो रहा है, यही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को भरोसा दिलाया कि गुरुजी की सेहत पर चिकित्सकों की सतत निगरानी बनी हुई है और हरसंभव बेहतर इलाज की व्यवस्था की गई है। उन्होंने झारखंडवासियों से भी आह्वान किया कि वे लगाता स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रार्थना करते रहें। इस मुलाकात को झामुमो कार्यकर्ताओं के लिए संवेदनात्मक ऊर्जा और राजनीतिक एकजुटता के प्रतीक के रूप में देखा जा रहा है। पार्टी कार्यकर्ताओं में भी दिशोम गुरु के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ को लेकर आशा और विश्वास का संचार हुआ है। इस अवसर पर खरसावां विधायक दशरथ गागराई, ईचागढ़ विधायक सबिता महतो, सरायकेला जिला अध्यक्ष डॉ. शुभेंदु महतो, समाजसेवी बासंती गागराई, झामुमो नेता गणेश महाली, स्नेहा महतो, राजू महतो सहित कई प्रमुख नेता मौजूद रहे।
September 6, 2026 5: 01 pm
Breaking
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
- कुचाई के गोपीडीह में महिलाओं और युवाओं ने सीखा पेब्रिन रोग की जांच का हुनर, मेरा रेशम मेरा अभिमान 2.0 के तहत प्रशिक्षण, 35 किसानों ने माइक्रोस्कोप से किया रोग के बीजाणुओं की पहचान,
- बांकसाई गढ़ में वार्षिक जांताल पूजा 15 को
- भगवान श्रीकृष्ण गौड़ समाज के कुलदेवता है-शम्भुनाथ
- जिले की पुलिसिंग को मिली रफ्तार, बेड़े में शामिल हुईं 19 नई बोलेरो अब 38 बोलेरो और 26 बाइक से होगी पेट्रोलिंग, एसपी ने खुद स्टेयरिंग संभालकर किया गश्त का निरीक्षण
