झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने खरसावां में प्रभु जगन्नाथ की सारथी की भुमिका निभाते हुए रथ खींचा”
Kharsawan झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने खरसावां पहुंचकर प्रभु जगन्नाथ की सारथी की भूमिका निभाते हुए रथ खींचा। इससे पहले प्रभु जगन्नाथ के समक्ष शीश झुकाते हुए राज्य और क्षेत्र की सुख समृद्धि व खुशहाली की कामना की। मौके पर श्री मुंडा ने कहा कि प्रभु जगन्नाथ की कृपा अपरंपार है। प्रभु के प्रति आस्था व विश्वास हमारी ताकत है। भगवान जगन्नाथ से प्रार्थना करते है कि क्षेत्र पर अपनी कृपा बनाये रखे। उन्होंने कहा कि जीवन के हर मोड पर जीवन के हर क्षण में एक नये त्यौहार की सृष्टि करता है। भारतीय सांस्कृतिक वांगमय जीवन को उत्साह, सुख एवं हर्षाेल्लास के साथ जीने की सीख देता है। पूजा अर्चना जनमानस को भी क्रियाशील, ऊर्जावान औ जीवंत बनाती है।
्
