मोहर्रम एक त्योहार नही बल्कि है मातम का दिन नौंवी पर खरसावां मे हुई नेयाज फातिया, युवओं ने दिखाए हैरतअग्रेज करबत अल्लाह के बंदों की रूह के सुकून की हुई दुआ
Kharsawan मोहर्रम कोई त्योहार नही है बल्कि मुस्लिमों समुदाय के लिए ये एक मातम का दिन है, जिसे कि वो इमाम हुसैन के शोक में मनाते है। इस माह को इस्लाम के चार पवित्र महीनों में शुमार किया जाता है। अल्लाह के रसूल हजरत मुहम्मद ने इस माह को अल्लाह का महीना कहा है। साथ ही इस माह में रोजा रखने की खास अहमियत बयान की है। पाक माह-ए-मोहर्रम की नौंवी तारीख के मुताबिेक अंग्रेजी कैलेंडर के 05 जुलाई शनिवार को मुस्लिम समुदाय के लोगों ने हजरत इमाम हुसैन की कुर्बानी की याद में खरसावां के बेहरासाई स्थित इमामबाड़ा में नियाज फातेहा की रस्म अदा की। इस मौके पर ढेग चढ़ाई गई। साथ ही इमामबाड़ों में चादरपोशी व परचम कुशाई की रस्म भी अदा की गई। शनिवार को शाम ढ़लते ही इमामबाड़ों में नियाज फातेहा का दौर शुरू हुआ, जो देर रात तक चलता रहा। नियाज फातेहा में महिलाओं की संख्या अधिक देखी गई। मुसलमानों ने रोजा रखकर कुरआन ने पाक की तिलावत व इबादत की। वही आखडों में युवकों हैरतअग्रेज खेलो का प्रदर्शन किया।
हुसैन ने कुर्बानी देकर इस्लाम को जिंदा रखा-रजवी
खरसावां के बेहरासाई मौलाना मो0 आसिफ इकबाल रजवी ने कहा कि हजरत इमाम हुसैन ने जिस तरह कुर्बानी देकर इस्लाम को जिंदा किया। उसे हमेशा अपने दिलों में रख उन जैसा जज्बा अपनी जिंदगी में उतारने का अहद करें। हजरत इमाम हुसैन अपनी छोटी सी फौज लेकर नाइंसाफी के खिलाफ खडें होकर जो पैगाम हम सब को दिया, उस पर अमल करना हर मुसलमानों का फर्ज हैं।
विभिन्न् समुदाय के लोगो ने किया चादरपोशी
आस्था और विश्वास के प्रतिक खरसावां के बेहरासाई के हजरत इमाम हुसैन इमामबाड़ा में विभिन्न् समुदाय के लोगों ने भी अपनी मनोकामना पूरा होने पर नियाज फातेहा करवाया और चादर भी चढ़वाया। विभिन्न् समुदाय के लोगों ने अपनी मनोकामना पूर्व होने पर नियाज फातेहा किया।
मुहर्रम का जुलूस 7 जुलाई को
खरसावां के बेहरासाई मुस्लिम कमिटि के द्वारा मुहर्रम की दसवीं पर निकलने वाली मुहर्रम का जुलूस आगामी 7 जुलाई सोमवार को निकाला जाएगा। इसे लेकर बेहरासाई मुस्लिम बहुल मुहल्ला में देर रात तक तैयारी चलती रही। मुहर्रम को लेकर इमामबाड़ों को सजाया गया है। दसवीं पर अकीदतमंद यहा फातिया करेगें। साथ ही शिरनी आदि का वितरण किया जाएगा।
June 16, 2026 5: 50 pm
Breaking
- जिले में अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, चार वाहन जब्त; अवैध खनन एवं परिवहन पर प्रशासन की जीरो टॉलरेंस नीति…*
- खरसावां के रामपुर में रोजो पर्व पर हुई सांस्कृतिक छऊ नृत्य, कलाकारों ने दी भव्य प्रस्तुती, दर्शक हुए मंत्रमुग्ध खरसावां का छऊ नृत्य संस्कृतियों का संगम है-मुखिया
- नीमडीह में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, तीन चुलाई भट्टियां ध्वस्त
- खरसावां में दिव्यांग बच्चों के विशेष नामांकन अभियान को लेकर बैठक, विद्यालय से बाहर रह रहे दिव्यांग बच्चों की पहचान कर उनका नामांकन सुनिश्चित करनेका निर्देश
- डीडीसी ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को लेकर जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक, *सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ दायित्वों का निर्वहन करने तथा कार्यक्रम की तैयारियां समयबद्ध रूप से पूर्ण करने का निर्देश…*
- कुचाई में दिव्यांग बच्चों के विशेष नामांकन अभियान को सफल बनानें को लेकर प्रखंड स्तरीय बैठक, कोई भी दिव्यांग बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे-बीईईओ
- सरायकेला के मुरुप में राजो संक्रांति पर छऊ नृत्य महोत्सव, ढोल-नगाड़ों की गूंज और कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को देर रात तक बांधे रखा,
- खरसावां के देहरीडीह में हुई वार्षिक छऊ नृत्य प्रदर्शनी, शिकारी परंपरा पर आधारित सबर नृत्य को भी दर्शकों ने सराहा राधा-कृष्ण व हर-पार्वती नृत्य से कलाकारों ने वाहवाही बटोरी,
