कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान 2025 के तहत मुरहू प्रखंड कांग्रेस कमिटी का पुनर्गठन,
Murhu अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के निर्देशानुसार संगठन सृजन अभियान 2025 के तहत आज जिला अध्यक्ष रवि मिश्रा की अध्यक्षता में मुरहू प्रखंड कांग्रेस कमिटी का पुनर्गठन किया गया। जिसमें सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को जिला अध्यक्ष ने माला पहनाकर कर एवं नियुक्ति पत्र दे कर सभी का स्वागत किया । मौके पर जिला अध्यक्ष श्री मिश्रा ने कांग्रेस की विचारधारा को नवनियुक्त पदाधिकारियों को बताया एवं संगठन को मजबूती प्रदान करने पर बल दिया और कहा कि कांग्रेस ही ऐसा संगठन है जो सभी वर्गों को लेकर चलता है ना कि तत्काल सरकार की तरह जो सभी वर्गों को विभक्त करने में लगा हुआ है। वहीं दूसरी ओर आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष विलसन तोपनो ने भी संगठन के प्रति अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाने और दिन रात संगठन के प्रति कर्तव्य निष्ठा की बाते कही। जबकि पुर्व प्रखंड अध्यक्ष पौलूस पुर्ती के कार्यों को सहारते हुए एवं संगठन के प्रति उनकी आस्था को देखते हुए उन्हें जिला कमिटी में लिया गया।
प्रखंड अध्यक्ष:- अजय कुमार साहू उपाध्यक्ष :- नेल्सन तिडूं,पौलुस बोदरा, महासचिव :- दाऊद कंडीर,करमेला सोय मुरूम, अंजू कुमारी, बिहारी राम,फिरोज खान,नामजन पूर्ति, इमानुएल नाग, विपिन मांझी, अंथोनी ओड़िया मंडल अध्यक्ष:- मुरहू पूर्वी बिनसाय मुंडा, मुरहू पश्चिमी आदित्य गंझू ।
मौके पर जिला ट्रेनिंग कोओडीनेटर अंजनी रंजन,प्रदेश सहकारिता विभाग के महासचिव नईमुदीन खां,प्रखंड सांसद प्रतिनिधि मुरहू धर्मदास कन्डीर, तलहा खां, अशोक महतो, सोनू ,विमल आदि उपस्थित थे l
August 1, 2026 7: 13 pm
Breaking
- खरसावां पुलिस ने चोरी का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, नकदी व सामान बरामद
- शिव शिष्यों ने पूरे जिले में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प, सरायकेला के धातकीडीह में किया गया पौधारोपण, एक हजार पेड़ लगाने का लक्ष्य
- साप्ताहिक जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी आमजनों की समस्याएँ, संबंधित विभागों को समयबद्ध निष्पादन के दिए निर्देश…*
- उपायुक्त के निर्देश पर जिला कृषि पदाधिकारी ने खरसावाँ एवं कुचाई प्रखंड में उर्वरक दुकानों का निरीक्षण, निर्धारित दर पर किसानो को उर्वरक खाद उपलब्ध कराने तथा नियमित ऑनलाइन एंट्री करने के दिए गए निर्देश…*
- जिला फुटबॉल लीग 2026: तूड़ीयान को 5-2 से हराकर खामरडीह सुपर-5 में, प्रधानगोडा की स्थिति मजबूत
- केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिलीं सांसद जोबा माझी, चक्रधरपुर–राउरकेला सड़क चौड़ीकरण व आरओबी निर्माण की मांग दोहराई
- खरसावां के खेजूरदा में 70 किसानों में शत-प्रतिशत अनुदान पर उड़द बीज का वितरण, उन्नत किस्म के बीजों के उपयोग से उत्पादन में वृद्धि होगी तथा आय बढाने में भी मदद मिलेगी-मुखिया
- खरसावां के उत्क्रमित उच्च विद्यालय कृष्णापुर में हर्षोल्लास से मना मुंशी प्रेमचंद जयंती, प्रेमचंद की रचनाएं सामाजिक समानता, मानवीय संवेदनाओं और न्याय की देती है प्रेरणा-विश्वजीत सतपथी
