सरायकेला मे जिला परिषद की बोर्ड की विशेष समीक्षात्मक बैठक संपन्न, वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए कई योजनाओं का प्रस्ताव पारित,
Seraikella सरायकेला जिला परिषद कार्यालय के समीप स्थित बहुउद्देशीय भवन मे जिला परिषद बोर्ड की एक विशेष समीक्षात्मक बैठक जिला परिषद के अध्यक्ष सोनाराम बोदरा की अध्यक्षता में की गई। इस बैठक में वित्तीय वर्ष 2024-25 में अनुशंसित योजनाओं का निविदा प्रकाशन, वित्तीय वर्ष 2025-26 में कई योजनाओं का प्रस्ताव पारित किया गया। इसके अलावे जिता परिषद् कार्यालय से चोरी हुए सामग्रियों के संबंध में सदस्यों को सूचित करने, जिला परिषद् कार्यालय के सुरक्षा के दृष्टिकोण से चारदीवारी एवं सड़क निर्माण करने, बहुउद्देशीय भवन में आय का स्त्रोत बढ़ाने के निमित सौन्दर्यकरण कार्य करने,15 अगस्त, 2025 के अवसर पर कार्यालय परिसर में झंडोत्तोलन हेतु मंच निर्माण एवं आवश्यक व्यवस्था करने, योजनाओं के कार्यों की प्रगति की समीक्षा,क्ष जिला परिषद् के आय स्त्रोत में वृद्धि के निमित 13 एफसी की राशि से सरायकेला वार्ड नं0-06 में मार्केट कॉम्प्लेक्स बनाने हेतु प्रस्ताव तथा उक्त स्थल की साफ-सफाई एवं तार से घेराबंदी किये करने, जिला परिषद् द्वारा बैंक ऑफ इण्डिया, गौरांगडीह को दिये गये दुकान परिसर में शौचालय निर्माण करने, जिला परिषद् का बोर्ड कार्यालय आने के मैन रोड चौक पर लगवाने, वैसी योजना जिसमें कार्य कराना संभव नहीं है, को रद्द करने व संशोधन करने, माननीय व्यवहार न्यायालय, सरायकेला के बगल में स्थित दुकान सं0-04 उज्जवल कुमार सामल द्वारा 16 अगस्त 2019 से किराया नही दिये जाने के कारण उन्हें आवंटित दुकान का आवंटन रद्द करने आदि पर प्रस्ताव पारित किया गया। इस बैठक जी जिप अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, जिप उपाध्यक्ष मधुश्री महतो, डीडीसी रीना हादसा, जिप सदस्य कालीचरण बानरा सहित जिप सदस्य उपस्थित थे।
June 16, 2026 5: 27 pm
Breaking
- खरसावां में दिव्यांग बच्चों के विशेष नामांकन अभियान को लेकर बैठक, विद्यालय से बाहर रह रहे दिव्यांग बच्चों की पहचान कर उनका नामांकन सुनिश्चित करनेका निर्देश
- डीडीसी ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को लेकर जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक, *सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ दायित्वों का निर्वहन करने तथा कार्यक्रम की तैयारियां समयबद्ध रूप से पूर्ण करने का निर्देश…*
- कुचाई में दिव्यांग बच्चों के विशेष नामांकन अभियान को सफल बनानें को लेकर प्रखंड स्तरीय बैठक, कोई भी दिव्यांग बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे-बीईईओ
- सरायकेला के मुरुप में राजो संक्रांति पर छऊ नृत्य महोत्सव, ढोल-नगाड़ों की गूंज और कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को देर रात तक बांधे रखा,
- खरसावां के देहरीडीह में हुई वार्षिक छऊ नृत्य प्रदर्शनी, शिकारी परंपरा पर आधारित सबर नृत्य को भी दर्शकों ने सराहा राधा-कृष्ण व हर-पार्वती नृत्य से कलाकारों ने वाहवाही बटोरी,
- कुचाई के सियाडीह मे रजो पर्व पर हुई सांस्कृतिक छऊ नृत्य, विधायक ने किया विधिवत उद्घाटन, छऊ हमारी सांस्कृतिक विरासत का अनमोल धरोहर है-गागराई
- खरसावां के गितीलता में धार्मिक अनुष्ठानों के बीच रोजो मेला संपन्न् शिव भक्तों ने भोलेनाथ के जकारें लगाते हुए जलती अंगारों पर नंगे पाव चलकर दिखाई भक्ति में शक्ति
- गम्हरिया हाट-बाजार में मल्टीस्टोरीज मार्केट कॉम्प्लेक्स का होगा निर्माण -सांसद जोबा माझी ने सीओ, नगर निगम के साथ बैठक में बाजार समिति को दिया हाट बाजार की जमीन स्थानांतरण का आदेश
