दुगनी में मुहर्रम पर्व के मद्देनजर उपद्रवियों से निपटने, भीड़ नियंत्रण हेतु पुलिस के द्वारा दंगा रोधी सुरक्षा उपकरणों के साथ दंगा विरोधी मॉक ड्रिल का किया अभ्यास,
Seraikella पुलिस अधीक्षक सराइकेला खरसावाँ के निर्देशानुसार आज को पुलिस केंद्र ,दुगुनी में आगामी मुहर्रम पर्व के मद्देनजर आपात स्थिति में उपद्रवियों से निपटने/ भीड़ नियंत्रण हेतु पुलिस के द्वारा दंगा रोधी सुरक्षा उपकरणों के साथ दंगा विरोधी मॉक ड्रिल का अभ्यास किया गया । इस दौरान उपस्थित पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों को इस त्यौहार में किसी भी आपातकालीन स्थिति अथवा उपद्रवियों से निपटने/भीड़ नियंत्रण के संबंध में विस्तृत जानकारी दिया गया।साथ ही विभिन्न थाना में उपलब्ध दंगा रोधी उपकरणों का भौतिक सत्यापन किया गया ।
